11 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nepal Flood: 1,127 मौतें, 3,916 लोग अब भी लापता; PM बालेन शाह बोले- देश को आंसू नहीं, साहस की जरूरत

PM Balen Shah on Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ के बाद बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। PM बालेन शाह ने संसद में सरकार की तैयारियों और रेस्क्यू की जानकारी दी।
2 min read
Google source verification
Nepal Flood PM Balen Shah

नेपाल के पीएम बालेन शाह (Photo- ANI)

Nepal flash flood: नेपाल में विनाशकारी बाढ़ की वजह से हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। बुधवार को बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,127 हो गई है। वहीं, 3,916 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संसद में सरकार की ओर से चलाए जा रहे राहत और बचाव अभियान की जानकारी दी।

लोगों को बचाना सरकार की पहली प्राथमिकता

प्रधानमंत्री बालेन शाह ने कहा कि रसुवा और नुवाकोट में घटना की जानकारी मिलते ही सरकार ने अपनी टीमों को अलर्ट कर दिया था। उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब 8:30 बजे हुई, जिसके बाद 9:15 बजे बैठक बुलाई गई। हेलीकॉप्टरों को स्टैंडबाय पर रखा गया। सुबह 10:30 बजे तक आपातकालीन बचाव दलों को तैनाती के लिए तैयार कर लिया गया था।

बालेन शाह ने कहा कि प्रभावित इलाकों में सेना के हेलीकॉप्टरों को बचाव अभियान के लिए लगाया गया। दोपहर करीब 1 बजे स्थानीय सांसद और विधायक से संपर्क स्थापित किया जा सका।

11,993 लोगों का रेस्क्यू

प्रधानमंत्री बालेन शाह के मुताबिक, अब तक 11,993 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि 3,916 लोग अभी भी लापता हैं। बचाव अभियान में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को प्राथमिकता दी गई। विदेशी नागरिकों की तलाश और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए एक अलग टीम भी बनाई गई है।

सरकार ने रसुवा और नुवाकोट के लिए एक-एक करोड़ रुपए की सहायता राशि जारी की है। इसके अलावा राहत सामग्री से लदे 10 ट्रक प्रभावित क्षेत्रों में भेजे गए हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि सभी मंत्रियों ने अपनी एक महीने की सैलरी राहत कार्यों के लिए देने का फैसला किया है।

'देश को आंसू नहीं, साहस की जरूरत'

संसद में बोलते हुए बालेन शाह ने कहा कि यह सिर्फ रसुवा, नुवाकोट और धादिंग की त्रासदी नहीं है, बल्कि पूरे देश के लिए बड़ा आघात है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में देश के नेतृत्व को लोगों को भरोसा और ताकत देनी चाहिए।

बालेन शाह ने कहा कि देश के नेतृत्व को आंसू नहीं, बल्कि साहस, सहयोग और भरोसा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के पास दृढ़ संकल्प और साहस के साथ इस संकट का सामना करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

भारत कर रहा नेपाल की मदद

नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री निशा मेहता ने बताया कि भारत नेपाल की सहायता कर रहा है। इसमें डीएनए जांच और डीएनए प्रबंधन के लिए प्रयोगशाला स्थापित करने में मदद भी शामिल है।

बड़ी खबरें

View All

विदेश

ट्रेंडिंग