28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nepal Flood News: नेपाल में फिर टूटा तिब्बत की ओर बना बांध, बाढ़ का खतरा बढ़ा; खाली कराया जा रहा इलाका

Nepal Flood Alert : तिब्बत की ओर पानी रोकने वाला बांध फिर टूटने की सूचना के बाद नेपाल में अलर्ट जारी किया गया है। बढ़ते जलस्तर के चलते त्रिशूली इलाके में राहत-बचाव अभियान रोक दिया गया और सुरक्षा कर्मियों, रेस्क्यू टीमों व आम लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Aug 28, 2026

Nepal Flood News

Nepal Flood News (Photo-ANI)

काठमांडू। तिब्बत-नेपाल सीमा पर बाढ़ का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है। नेपाल पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए जानकारी दी है कि तिब्बती क्षेत्र की ओर पानी रोकने वाला बांध फिर टूट गया है। इसके बाद सुरक्षा बलों, राहत एवं बचाव दलों और आम लोगों को तत्काल सतर्क रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। नेपाल पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि सभी सुरक्षा कर्मी, राहत-बचाव अभियान में शामिल कर्मचारी और आम नागरिक तत्काल सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं और आसपास के लोगों को भी सतर्क करें। बता दें कि नेपाल में बुधवार को आई बाढ़ से पहले ही भारी नुकसान हो चुका है। फिलहाल 1500 से ज्यादा लोग लापता है और 469 लोगों की मौत हो चुकी है।

बढ़ते जलस्तर के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन रोका

त्रिशूली में नेपाल पुलिस अधिकारी पी. चौधरी ने बताया कि पानी का स्तर तेजी से बढ़ने वाला है। ऐसे में सभी लोगों को वहां से हटाया जा रहा है। बचाव अभियान में लगी गाड़ियों और मशीनों को भी वापस बुला लिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और फिलहाल राहत एवं बचाव से जुड़े सभी काम रोक दिए गए हैं। अधिकारियों को आशंका है कि इससे भी ज्यादा गंभीर बाढ़ आने वाली है, इसलिए इलाके में अलर्ट बढ़ा दिया गया है। बताया जा रहा है कि पानी आने में ढाई से 3 घंटे का समय लग सकता है। बताया जा रहा है कि नेपाल सेना ने और बाढ़ आने की आशंका के बीच भोटेकोशी नदी का जायजा लेने के लिए एक टीम को भेजा था। जहां 20 लाख घनमीटर पानी जमा होने की स्थिति में तुरंत अलर्ट जारी कर दिया गया।

JCB समेत सभी मशीनें हटाई गईं

बाढ़ प्रभावित इलाके में काम कर रहे एक JCB चालक ने बताया कि अधिकारियों ने उन्हें ऊपरी हिस्से में पानी का स्तर बढ़ने की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें अपनी मशीन और उपकरण लेकर सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिए गए। JCB चालक के अनुसार, उन्हें फिलहाल काम शुरू नहीं करने और अधिकारियों के अगले आदेश का इंतजार करने को कहा गया है। इसके बाद इलाके में मौजूद सभी लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया।

दोबारा बड़े सैलाब की आशंका

तिब्बत-नेपाल सीमा पर लगातार बिगड़ते हालात के बीच स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पानी का स्तर बढ़ने के कारण निचले इलाकों में दोबारा बड़े सैलाब का खतरा पैदा हो गया है। राहत और बचाव दलों को भी फिलहाल अभियान रोककर सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।