31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pakistan Bomb blast: एक बार फिर दहला पाक, इलेक्शन से पहले चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर बम विस्फोट

Pakistan blast: आगामी आम चुनाव से पहले पाकिस्तान में लगातार धमाके की खबरें सामने आ रही हैं। चुनाव से पहले देश में बढ़ती हिंसा और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए चुनाव आयोग ने एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक में पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव तय समय 8 फरवरी को ही होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 3 Feb 2024, 11:09 AM IST

Bomb blast in Pakistan

Bomb blast in Pakistan

पाकिस्तान के कराची में चुनाव आयोग ऑफिस के बाहर बम विस्फोट हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दक्षिण साजिद सदोज़ई के अनुसार, विस्फोट की तीव्रता और प्रकृति का आकलन करने के लिए बम निरोधक दस्ते (BDS) को घटनास्थल पर बुलाया गया है।हालांकि,घटना में कोई घायल नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में संसदीय आम चुनाव का मतदान 8 फरवरी को होने जा रहे हैं। इसी के चलते सभी जगहों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का दावा किया जा रहा है। इन दावों के बीच चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर हुए बम धमाके ने सुरक्षा से जुड़े दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ECP ने धमाके की मांगी रिपोर्ट
बम घमाके की घटना के बाद आसपास इलाकों में भगदड़ मच गई। मामले की जांच जारी है। आगामी आम चुनाव से पहले पाकिस्तान में लगातार धमाके की खबरें सामने आ रही हैं। चुनाव से पहले देश में बढ़ती हिंसा और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए चुनाव आयोग ने एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक में पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव तय समय 8 फरवरी को ही होगा। बता दें कि 8 फरवरी को पाकिस्तान में 16वीं नेशनल असेंबली के सदस्यों के लिए आम चुनाव होने वाले हैं। ईसीपी ने तुरंत विस्फोट को संज्ञान में लिया है। बम निरोधक दस्ते ने बताया कि यह एक घरेलू बम था। इसमें 400 ग्राम विस्फोटक सामग्री का उपयोग किया गया था। वही विस्फोट का कारण बना।

विस्फोट स्थल से टाइम डिवाइस मिली

बीडीएस ने बताया कि ईसीपी ऑफिस की दीवार के पास एक घरेलू बम विस्फोट हुआ है। बम को 400 ग्राम विस्फोटक का उपयोग कर बनाया गया था। धमाका स्थल पर 12 वोल्ट की बैटरी और एक टाइम डिवाइस मिलने का जिक्र किया है। बम निरोधक दस्ते के अनुसार, विस्फोट के डेटोनेटर और 400 ग्राम विस्फोटक धमाके के साथ उड़ गए। देसी बम को एक नरम कंटेनर में रखा गया था। धमाके में किसी के हताहत नहीं होने की पुष्टि की है।
ये भी पढ़ें: पुलिस स्टेशन में फायरिंग, विवाद सुलझाने थाने पहुंचे BJP विधायक ने शिंदे गुट के नेता को मारी गोली