
बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ और शिवसेना के नेता महेश गायकवाड़ और
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बीजेपी विधायक गणेश गायकवाड़ ने शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ पर गोली चला दी। यह गोलीबारी की घटना एक पुलिस स्टेशन के अंदर हुई। इस फायरिंग में 2 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीजेपी विधायक और शिवसेना (शिंदे) गुट के नेता के बीच झड़प के बाद उल्हासनगर पुलिस स्टेशन में फायरिंग की यह घटना सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घायलों की हालत नाजुक
जानकारी के अनुसार, भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और शिवसेना के शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ के बीच बीते काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान दोनों नेता और उनके समर्थक हिल लाइन पुलिस स्टेशन में जमा हो गए। इसी बीच दोनों गुटों में बहस तेज हो गई। बाद-विवाद के बीच पुलिस स्टेशन के भीतर भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिवसेना शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ पर गोलियां बरसा दीं। घटना में दो लोग घायल हो गए।
'महाराष्ट्र जंगलराज की दिशा में बढ़ रहा'
उल्हासनगर फायरिंग की घटना पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि यह फायरिंग पुलिस थाने के भीतर हुई है। गोली चलाने वाले बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ थे। घटना में घायल पर हुए नेता शिवसेना (शिंदे) गुट के महेश गायकवाड़ है। महाराष्ट्र में भी जंगलराज चलने लगा है। आनंद दुबे ने कहा कि कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोगों के कल्याण के लिए काम करने वाला विधायक गोली मार रहा है। तीन इंजन सरकार में दो दलों के नेता लड़ रहे हैं। देखा जाए तो दोनों इंजन फेल हो रहे हैं। हमारा राज्य जंगलराज की दिशा में बढ़ रहा है।
ये भी पढ़ें:प्रकाश आंबेडकर का दावा: I.N.D.I.A हुआ खत्म, संजय राउत बोले- गठबंधन मजबूत है, ममता बनर्जी बुलाएंगी अगली बैठक
Published on:
03 Feb 2024 09:55 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
