
MVA के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर
सीट शेयरिंग को लेकर महा विकास अघाड़ी की दूसरी मीटिंग मुंबई में हुई। इस मीटिंंग के दौरान MVA के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने दावा किया है कि I.N.D.I.A खत्म हो चुका है। प्रकाश जब यह दावा कर रहे थे उस समय उनके साथ शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत और कांग्रेस के नाना पटोले भी मौजूद थे। बाद में संजय राउत ने मामला संभालते हुए कहा कि सब कुछ ठीक है, गठबंधन मजबूत है।
MVA का हाल I.N.D.I.A जैसा नहीं होने देंगे
मुंबई में हुई इस बैठक में वंचित बहुजन अघाड़ी के अध्यक्ष और डॉ. भीमराव आंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर भी शामिल हुए। बैठक खत्म होने के बाद प्रकाश ने मीडिया से कहा कि I.N.D.I.A लगभग खत्म हो चुका है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कोई I.N.D.I.A नहीं है। नीतीश कुमार, आप, ममता बनर्जी सब अलग हो चुके हैं। समाजवादी पार्टी ने भी 16 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (MVA) का हाल मैं I.N.D.I.A जैसा बिल्कुल नहीं होने दूंगा। भले ही किसी मुद्दे पर हम लोगों के खयालात न मिले, तब भी हम लोग अलग-अलग नहीं होंगे।
सीटों के बंटवारे पर चर्चा अगली बार होगी
प्रकाश आंबेडकर ने बताया कि गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर अगले चरण में चर्चा होगी। पहले फेज की चर्चा में लोएस्ट शेयरिंग प्रोग्राम के विषय पर चर्चा हुई है। साथ ही प्रकाश ने यह भी कहा कि अघाड़ी का न्यूनतम साझा कार्यक्रम तय होने के बाद हम सीटों के बंटवारे पर चर्चा करेंगे।
ममता बनर्जी I.N.D.I.A की अगली बैठक बुला सकती हैं- संजय राउत
संजय राउत ने इस मीटिंग के बाद कहा कि बंगाल की सीएम ममता बनर्जी I.N.D.I.A की अगली बैठक बुला सकती हैं। हालांकि, ममता ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है, लेकिन अभी भी वह गठबंधन का हीहिस्सा हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A ब्लॉक अभी भी सुरक्षित है। ममता बनर्जी उसका अभी भी हिस्सा हैं। बंगाल के वह अकेले चुनाव इसलिए लड़ रही हैं, क्योंकि बंगाल में वह भाजपा को हराने ने सक्षम हैं। दिल्ली ने आप और कांग्रेस साथ मे लड़ेंगी। पंजाब में अभी बात चल रही है।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी से मिले JDU सांसद ललन सिंह, संसद में बीजेपी के समर्थन को लेकर कही ये बातें
Updated on:
2 Feb 2024, 8:43 PM IST
Published on:
2 Feb 2024, 8:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.