25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूस में मिली एक और मोनालिसा पेंटिंग, हो सकती है मास्टरपीस

आर्टिस्ट लियोनार्डो द विंची की सबसे मशहूर पेंटिंग की मोनालिसा एक और जगह पाई गई है। यह पेंटिंग सेंट पीटर्सबर्ग के आर्ट कलेक्‍शन में लगी हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

barkha mishra

Dec 14, 2015

आर्टिस्ट लियोनार्डो द विंची की सबसे मशहूर पेंटिंग की मोनालिसा एक और जगह पाई गई है। यह पेंटिंग सेंट पीटर्सबर्ग के आर्ट कलेक्‍शन में लगी हुई है। माना जा रहा है कि यह इटली के मास्‍टर आर्टिस्‍ट लियोनार्डो द विंची का लापता मास्‍टरपीस हो सकता है।

विशेषज्ञों की एक टीम इस बात का पता लगाने की कोशिशों में जुट गई है कि क्‍या यह लियोनार्डो की ही पेंटिंग है, जिसके बारे में किसी को नही पता।

यह मास्‍टरपीस रूस के शहर में एक प्राइवेट कलेक्‍शन में रखा है। एक रिपोर्ट के अनुसार पेंटिंग में रंगों के रासायनिक घटकों की जांच स्‍टेट ऑफ द आर्ट इंफ्रारेड टेक्‍नोलॉजी से की जा रही है। ताकि पता लगाया जा सके कि क्‍या यह पेंटिंग इतालवी पुनर्जागरण के चित्रकार ने बनाई है।

इस शोध की देखरेख कर रहे सिल्वानो विन्‍सेटी ने बताया कि कई संकेत टस्कन कलात्मक प्रतिभा की ओर इशारा कर रहे हैं। मगर, निश्‍िचत रूप से यह एक सोच है।

सबसे सम्मानित दा विंसी विद्वानों में से एक कार्लो पेड्रीटी के अनुसार मोनालिसा के प्रारंभिक अध्ययन से ऐसा प्र​तीत हो रहा है कि इस पेंटिंग में काम लियोनार्डो का है। उन्‍होंने बताया कि लूव्र और रूसी पेंटिंग के शुरुआती अध्‍ययन की तुलना करने पर दोनों के बीच ओवरलैप स्‍पष्‍ट रूप से दिखता है।

लियोनार्डो द विंची (1452 से 1519) प्रसिद्ध चित्रकार, आविष्कारक, मूर्तिकार, वास्तुकार, वैज्ञानिक, संगीतकार, गणितज्ञ, इंजीनियर, लेखक, इतिहासकार और मानचित्रकार थे।