16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रूस के यूक्रेन में भीषण हमले से घबराया नाटो देश पोलैंड, बड़ी तैयारी में जुटा

रूस ने यूक्रेन के पश्चिमी इलाके में बड़ा हमला किया है। रूसी हमले से पोलैंड सकते में आ गया। पोलैंड सहित नाटो सदस्यीय देशों की वायुसेना ने पौलेंड के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरी। पोलैंड यूक्रेन का सबसे करीबी देश है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pushpankar Piyush

•

Updated: 9 Jun 2025, 7:29 PM IST

Fighter jets

Fighter jets

पूरा यूरोप (Europe) युद्ध के मुहाने पर खड़ा है। यूक्रेनी (Ukraine) ड्रोन हमले के बाद रूस (Russia) बौखलाया हुआ है। रूस ने यूक्रेन के पश्चिमी इलाके में भीषण हमला किया है। यह यूक्रेन के पश्चिमी इलाके में अब तक का सबसे बड़ा हमला है। रूसी हमले को देखकर पौलेंड सकते में आ गया। नाटो सदस्य देश पौलेंड ने रूसी कार्रवाई के बाद अपनी हवाई सीमा को सुरक्षित रखने के लिए फाइटर जेट उड़ाया। पोलैंड की वायुसेना ने कहा कि यूक्रेन में रूसी हमले के बाद पोलैंड सहित नाटो सदस्यीय देशों की वायुसेना ने पौलेंड के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरी।

अब तक का सबसे बड़ा हमला

यूक्रेन के रिवने इलाके के मेयर ओलेसंद्र ट्रेटयाक ने कहा कि रूस ने पश्चिमी यूक्रेन में दर्जनों ड्रोन और मिसाइलों से हमला बोला। यह रूस द्वारा इस इलाके में किया गया अब तक का सबसे बड़ा हमला है। हाल के दिनों में रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे पर हमले तेज कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: रूस ने दिया यूक्रेन को बड़ा झटका, अमेरिका के दिए 26 अब्राम्स टैंकों को किया तबाह

पोलैंड है यूक्रेन का सबसे करीबी देश

पोलैंड यूक्रेन का सबसे करीबी देश है। वह यूक्रेन को भेजे जाने वाले पश्चिमी हथियारों का लॉजिस्टिक हब है। पिछले साल मार्च 2024 में पोलैंड ने कहा था कि एक रूसी क्रूज मिसाइल ने उसके हवाई क्षेत्र का उल्‍लंघन किया। पोलैंड ने इस मामले में क्रेमलिन से जवाब भी मांगा था।

यूक्रेन के दन‍िप्रोपेटरोव्‍स्‍क इलाके में मिल रही बढ़त

रूस ने कहा कि उसकी सेना यूक्रेन के दन‍िप्रोपेटरोव्‍स्‍क इलाके में आगे बढ़ रही है। तीन साल से चल रही लड़ाई में रूसी सेना को इस इलाके में बढ़त हासिल हुई है। रूस ने कहा कि युद्ध में मारे गए 6,000 सैनिकों के शवों को योजनाबद्ध तरीके से एक-दूसरे को सौंपे जाने के लिए मॉस्को अब भी कीव से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहा है। इसके साथ ही रूस ने अपने उस आरोप को दोहराया कि यूक्रेन ने इस प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है।

यह भी पढ़ें: भिखारियों ने पाकिस्तान की कराई बेइज्जती, शहबाज़ सरकार ने किया बड़ा फैसला

'ये कीव के लिए चेतावनी है'

रूस के पूर्व राष्ट्रपति व वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि रूस की बढ़त कीव (यूक्रेन की राजधानी) के लिए चेतावनी है। उन्होंने कहा कि जो लोग बातचीत की मेज पर युद्ध की वास्तविकताओं को नहीं पहचानते हैं। उन्हें जल्द ही जमीन पर नई वास्तविकताएं दिखाई देने लगेंगी। होना चाहिए था।। उन्होंने कहा कि रूस की सेना ने यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में रूसी झंडा फहरा चुकी है।

30 लाख लोग रहते हैं दन‍िप्रोपेटरोव्‍स्‍क में

रूस के हमले से पहले दन‍िप्रोपेटरोव्‍स्‍क की अनुमानित आबादी तीन मिलियन थी। प्रांतीय राजधानी निप्रो में लगभग दस लाख लोग रहते थे। यह यूक्रेन के लिए एक महत्वपूर्ण खनन और औद्योगिक केंद्र है। इस क्षेत्र में रूस को मिल रही बढ़त यूक्रेनी सेना के मनोबल को तोड़ सकती है। साथ ही, यूक्रेनी इकॉनोमी को चोट पहुंचाएगी।

'यूक्रेन के हालात बदतर होते जा रहे हैं'

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि पूर्वी और उत्तर पूर्वी मोर्चों पर हालात बेहद खराब बने हुए हैं। उन्होंने पश्चिमी देशों से एयर डिफेंस सिस्टम की मांग की है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी नीति व अनिश्चितता के कारण यूक्रेन की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है।