31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक का खुलासा, माता-पिता ने बचपन में दी थी यह सलाह..

Rishi Sunak's Big Revelation: ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। क्या है वो खुलासा? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 4 Feb 2024, 4:50 PM IST

rishi_sunak_with_his_parents.jpg

UK PM Rishi Sunak with his parents

यूके (UK) के पीएम ऋषि सुनक (Rishi Sunak) को ब्रिटिश पीएम बनने के बाद एक अलग ही पहचान मिली। भारतीय मूल के और हिंदू ऋषि सुनक का ब्रिटिश पीएम बनना एक बड़ी और खास बात थी। ऋषि पहले भारतीय मूल के शख्स थे जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया। ऋषि का जन्म इंग्लैंड (England) में ही हुआ था, पर उनके हिंदू माता-पिता ने उनकी परवरिश हिंदू मूल्यों को ध्यान में रखते हुए की। ऋषि का अपने माता-पिता से काफी लगाव है। ऋषि के पिता का नाम यशवीर सुनक (Yashvir Sunak) और माता का नाम उषा सुनक (Usha Sunak) है। हाल ही में ऋषि ने एक ऐसी सलाह के बारे में खुलासा किया है जो उनके माता-पिता ने बचपन में ऋषि को दी थी।


ऋषि के माता-पिता ने क्या दी थी सलाह?

दरअसल ऋषि के लिए इंग्लैंड में बचपन उतना आसान नहीं था। ऋषि एक संपन्न परिवार से तालुक्कात रखते हैं, पर बचपन में उन्हें नस्लभेद का सामना करना पड़ा था। ऐसे में ऋषि के माता-पिता चाहते थे कि ऋषि इंग्लैंड के परिवेश के अनुसार फिट हो सके। इसलिए ऋषि के माता-पिता ने उन्हें एक्स्ट्रा ड्रामा क्लासेज़ में हिस्सा लेने की सलाह दी। ऋषि ने ऐसा किया भी।

क्या थी सलाह की वजह?

दरअसल ऋषि की माँ नहीं चाहती थी कि वह, उनके भाई और बहन अलग लहजे में बोले जैसा उनके घर में होता था। ऋषि की माँ चाहती थी कि उनके बच्चे इंग्लैंड के अनुसार ही इंग्लिश बोले जिससे वो इंग्लैंड के परिवेश के अनुसार फिट माने जाए। ऐसे में ऋषि और उनके भाई-बहन ने सलाह मानी और उनके बोलने का लहजा सुधर गया और वो इंग्लैंड के परिवेश के अनुसार फिट हो गए।


यह भी पढ़ें- इमरान खान के करीबी शाह महमूद कुरैशी को एक और झटका, 5 साल के लिए चुनाव लड़ने पर लगा बैन