जानकारी के अनुसार कुर्रेमुला अप्रवासी वीजा पर अमेरिका में रह रहा था। अमेरिकी अटॉर्नी रॉबर्ट ट्रॉस्टर ने एक बयान में कहा, "उसे तीन बच्चों के यौन शोषण और बाल पोर्नोग्राफ़ी के परिवहन के लिए संघीय जेल में 420 महीने की सजा सुनाई गई है।" अमेरिकी जिला न्यायाधीश चार्ल्स गुडविन ने कहा कि संघीय जेल में अपनी सजा काटने के बाद उसे निगरानी रिहाई की आजीवन अवधि भी काटनी होगी। उन्होंने सजा की घोषणा करते हुए कहा कि यह अपराध उन अपराधों में से हैं जिन्हें समाज सबसे गंभीर मानता है, क्योंकि इनमें ऐसे कमज़ोर मासूम पीड़ित शामिल होते हैं। गुडविन ने कहा कि कुर्रेमुला ने अपने पीड़ितों को ऐसा आघात पहुँचाया है जो उनके जीवन और उनके परिवारों के जीवन में हमेशा गूंजता रहेगा, और कारावास की उसकी लंबी सजा उसे आघात पहुंचाती रहेगी।