पाकिस्तान के नौशेरा जिले के अकोरा खट्टक में शनिवार की देर रात को आतंकी हमला होने की खबर मिली है। इस हमलें में 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। आतंकियों ने पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। पाक अधिकारियों ने इस हमले को आतंकवादी घटना करार दिया है। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, नौशेरा पुलिस प्रवक्ता दुर्रानी ने कहा, "हमलावरों ने एक वैन पर हमला किया। इसमें तीन पुलिसकर्मी सवार थे, जिनकी मौत हो गई।"