15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूक्रेन को मिली बड़ी राहत, यूके देगा 2,574 करोड़ की मदद

Russia-Ukraine War: रूस के खिलाफ चल रहे युद्ध में हाल ही में यूक्रेन को एक बड़ी राहत मिली है। यूक्रेन को यह राहत यूके की तरफ से मिली है।
2 min read
Google source verification
sunak_with_zelenskyy.jpg

Rishi Sunak with Volodymyr Zelenskyy

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहा युद्ध, जो 24 फरवरी 2022 को शुरू हुआ था, को 2 साल पूरे हो गए हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के लिए रूस की सेना ने यूक्रेन को घेरते हुए हमला कर दिया था। हालांकि 2 साल में भी रूस को यूक्रेन पर कब्ज़ा करने में कामयाबी नहीं मिली है। रूस ने यूक्रेन में काफी तबाही मचाई है, जान-माल का नुकसान भी किया है, पर पूरी तरह से कब्ज़ा नहीं किया है। यूक्रेन की सेना ने अपने देश के कई इलाकों से रूस की सेना को खदेड़ भी दिया है। हालांकि कुछ जगहों पर रूस की सेना ने कब्ज़ा कर रखा है।

यूक्रेन को लगातार मिले इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से युद्ध में उसे काफी मदद मिली है। कुछ देशों ने यूक्रेन की काफी मदद की है जिनमें सबसे आगे अमेरिका (United States Of America) रहा है। पर अब अमेरिका की तरफ से यूक्रेन को दी जाने वाली मदद का बिल पास नहीं हो रहा है जिस वजह से यूक्रेन को युद्ध में मुश्किल हो रही है। कल फ्रांस (France) ने यूक्रेन की मदद जारी रखने का ऐलान किया था और उसके कुछ देर बाद यूके (UK) की तरफ से भी एक ऐलान कर दिया गया है।


यूके देगा 2,574 करोड़ की मदद

यूके के पीएम ऋषि सुनक ने रूसा और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 2 साल पूरे होने के अवसर पर बयान देते हुए कहा कि यूक्रेन को इस युद्ध में सफलता ज़रूर मिलेगी। इसके साथ ही सुनक ने यूके की तरफ से यूक्रेन को 2,574 करोड़ की मदद देने के ऐलान भी किया।

डिफेंस पैकेज कराया जाएगा मुहैया

मदद के तहत यूके की तरफ से यूक्रेन को डिफेंस पैकेज मुहैया कराया जाएगा और उन्हें हथियार उपलब्ध कराए जाएंगे। यूक्रेन की सेना को इस समय हथियारों की काफी ज़रूरत है।


यह भी पढ़ें- निकारागुआ में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.3 तीव्रता