10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन का पलड़ा हो रहा है भारी, यूक्रेनी सेना ने 3 दिन में कराया दूसरा गांव आज़ाद

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को 19 महीने पूरे होने वाले हैं। इतने लंबे समय से चल रहे युद्ध में अब यूक्रेन का पलड़ा भारी होता दिखाई दे रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
ukrainian_soldiers_with_their_flags.jpg

Ukrainian soldiers with their country's flag

24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच युद्ध को 19 महीने पूरे होने वाले हैं। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रूस की सेना ने यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए जंग छेड़ दी थी। दुनिया में शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह युद्ध कुछ दिनों से ज़्यादा चलेगा, पर यह अभी भी जारी है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही यूक्रेन के कई शहरों में भारी तबाही मच चुकी है। पर लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन की सेना डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है। इससे रूस की सेना को भी काफी नुकसान हुआ है। और युद्ध के इस दौर में अब यूक्रेन का पलड़ा भारी होता दिखाई दे रहा है।


यूक्रेनी सेना ने 3 दिन में कराया दूसरा गांव आज़ाद

युद्ध में यूक्रेनी सेना हिम्मत से रुसी सेना का सामना कर रही है। यूक्रेनी सेना ने अपने देश के पूर्वोत्तर इलाकों में रूस के कब्ज़े से दो गांवों को आज़ाद करा लिया है। यूक्रेनी सेना ने तीन दिन में ही दो गांवों को आज़ाद कराया है और रुसी सैनिकों को दोनों गांवों से बाहर खदेड़ दिया है। यूक्रेनी सैनिकों ने अपने देश का झंडा फहराकर जीत का जश्न मनाया।


ज़ेलेन्स्की ने की अपने सैनिकों की तारीफ

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) ने यूक्रेनी सेना के तीन दिन में दो गांवों को आज़ाद कराने पर अपने सैनिकों की तारीफ की है। ज़ेलेन्स्की ने यूक्रेन के सैनिकों को साहसी बताते हुए उनकी हिम्मत से यूक्रेन की ज़मीन वापस मिलने को सराहनीय बताया।

यह भी पढ़ें- भारत का कनाडा को 'जैसे का तैसा', राजनयिक को बर्खास्त करते हुए 5 दिन में देश छोड़ने के लिए कहा