दोनों देशों में हुआ पहला ट्रांज़ैक्शन
यूपीआई के श्रीलंका और मॉरीशस में लॉन्च होने के बाद दोनों देशों में इसका इस्तेमाल करते हुए पहला ट्रांज़ैक्शन भी हो गया। दोनों देशों में दो अलग-अलग भारतीय नागरिकों ने इसके ज़रिए पहला ट्रांज़ैक्शन करते हुस इसका शुभारंभ किया।
RuPay कार्ड भी हुआ लॉन्च
श्रीलंका और मॉरीशस में सिर्फ भारतीय यूपीआई ही नहीं, बल्कि भारतीय RuPay कार्ड को भी लॉन्च किया गया है।
ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन होगा सुविधाजनक और आसान
भारतीय यूपीआई अब श्रीलंका और मॉरीशस में लॉन्च हो गया है। इससे भारतीय नागरिकों के इन दोनों देशों में जाने पर या श्रीलंका और मॉरीशस के नागरिकों के भारत में आने पर ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन करना सुविधाजनक और आसान रहेगा। साथ ही इन देशों के नागरिक अपने यहाँ भी इन सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। कुछ समय पहले फ्रांस में भी यूपीआई की शुरुआत हो गई थी और ऐसे में वहाँ के नागरिक अपने यहाँ और भारत आने पर आसानी से ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन कर सकेंगे। इतना ही नहीं, सिंगापुर (Singapore), नेपाल (Nepal), भूटान (Bhutan) और यूएई (UAE) में भी यूपीआई एक्टिव है।
भारत के श्रीलंका और मॉरीशस से संबंधों में आएगी मज़बूती
आज श्रीलंका और मॉरीशस में यूपीआई के लॉन्च होने से भारत के इन दोनों देशों से संबंधों में भी मज़बूती आएगी।
यह भी पढ़ें- कनाडा में भारतीय मूल का शख्स पिता की हत्या कर हुआ फरार, पुलिस जुटी तलाश में