17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

US-Iran Talk: किस दिन और कहां होगी अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत? हो गया फाइनल

Iran-US Second Peace Talks: दूसरे दौर की वार्ता में एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान मध्यस्थता निभा रहा है। दोनों देशों के बीच पहले दौर की वार्ता भी पाकिस्तान में हुई थी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Apr 18, 2026

US-Iran Negotiations

ईरान ने ठुकराया ट्रंप का ऑफर (Photo-IANS)

US-Iran Talk: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत का एक और दौर होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बैठक करेंगे। इसके लिए डेलीगेशन रविवार को ही पहुंच सकते हैं।

बता दें कि अमेरिका-ईरान के बीच तनाव को कम करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से कोशिशें की जा रही है। इसी क्रम में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी और तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की।

यह बैठक अंताल्या डिप्लोमेसी फोरम के दौरान हुई, जहां सभी नेताओं ने क्षेत्र में शांति और कूटनीतिक समाधान को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

बैक-चैनल बातचीत भी जारी

इस बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ईरान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तेहरान में ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ से मुलाकात की। यह मुलाकात अमेरिका-ईरान वार्ता को फिर से शुरू करने की कोशिशों का हिस्सा मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि मुनीर अमेरिका का प्रस्ताव लेकर ईरान पहुंचे थे। 

दूसरे दौर की वार्ता में एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान मध्यस्थता निभा रहा है। दोनों देशों के बीच पहले दौर की वार्ता भी पाकिस्तान में हुई थी। हालांकि वह बातचीत विफल रही। पहले दौर की बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच कुछ मांगों पर सहमति नहीं बन पाई थी। 

इजरायल-लेबनान सीमा पर सीजफायर

इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिन के सीजफायर का ऐलान किया है। यह संघर्ष मुख्य रूप से इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच था, जिसमें हाल के दिनों में काफी तनाव बढ़ गया था।

ट्रंप ने बताया कि उन्होंने लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत की, जिसके बाद दोनों पक्ष इस अस्थायी युद्धविराम पर सहमत हुए।

अहम मोड़ पर पश्चिम एशिया

बता दें कि यह सीजफायर ऐसे समय में आया है जब इजरायल-लेबनान सीमा पर हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए थे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम क्षेत्र में बड़े स्तर पर शांति बहाली की दिशा में अहम साबित हो सकता है।