20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईरान में अमेरिकी विमान गिरते ही वॉर रूम में चिल्लाने लग गए थे ट्रंप, जानें फिर क्या हुआ

Iran-US War: एक वायुसैनिक को जल्दी सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन दूसरे 24 घंटे से ज्यादा समय तक दुश्मन इलाके में फंसा रहा। आखिरकार शनिवार देर रातऑपरेशन में उसे भी सुरक्षित निकाल लिया गया। 

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Apr 20, 2026

Donald Trump Iran Threat

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (फोटो: IANS)

US Iran Tensions 2026: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ी घटना सामने आई है। डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन में उस वक्त जबरन मच गया, जब ईरान के ऊपर एक अमेरिकी लड़ाकू विमान मार गिराया गया। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बाद व्हाइट हाउस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को जानकारी दी गई कि दो अमेरिकी वायुसैनिक लापता हैं। इस पर उन्होंने तुरंत सेना को उन्हें फौरन वापस लाने का आदेश दिया।

ट्रंप को सेना ने दिए अपडेट

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप की जल्दबाजी से ऑपरेशन प्रभावित न हो, इस डर से अधिकारियों ने उन्हें विस्तृत गतविधियों से दूर रखा और केवल अहम अपडेट ही दिए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक वायुसैनिक को जल्दी सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन दूसरे 24 घंटे से ज्यादा समय तक दुश्मन इलाके में फंसा रहा। आखिरकार शनिवार देर रातऑपरेशन में उसे भी सुरक्षित निकाल लिया गया। 

रेस्क्यू ऑपरेशन के कुछ ही घंटों बाद डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर आक्रामक तेवर में नजर आए और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान को सोशल मीडिया पर कड़ी चेतावनी दी, जिसमें आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया गया।

व्हाइट हाउस ने ट्रंप का किया बचाव

इस पूरे घटनाक्रम पर विश्लेषकों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सैन्य सफलता के बावजूद स्पष्ट रणनीति का अभाव दिखता है। वहीं, व्हाइट हाउस ने ट्रंप का बचाव करते हुए कहा है कि उन्होंने पूरे संकट के दौरान मजबूत नेतृत्व दिखाया।

इस बीच, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास तनाव लगातार बना हुआ है। ताजा घटनाओं में अमेरिकी सेना ने इस क्षेत्र में एक ईरानी जहाज को भी कब्जे में लिया है, जिससे हालात और संवेदनशील हो गए हैं।

अमेरिका-ईरान में तनाव जारी

बता दें कि अमेरिका और ईरान में के बीच सीजफायर के बाद भी तनाव है। पाकिस्तान में दूसरे दौर की वार्ता से पहले ईरान ने इस्लामाबाद नहीं जाने का फैसला किया है। हालांकि ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी डेलिगेशन सोमवार को पाकिस्तान पहुंचेगा। 

वहीं दोनों देशों के बीच दूसरे दौर की बातचीत के पहले होर्मुज में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी नौसेना ने ईरानी झंडे लगे जहाज को कब्जे में ले लिया। इसके बाद ईरान ने अमेरिका को जल्द जवाबी कार्रवाई करने की बात कही। ईरान ने अमेरिकी जहाजों पर ड्रोन से हमला किया।