8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन की वजह से नहीं हो पाई NSG में भारत की एंट्री : US 

ओबामा प्रशासन के अफसरों ने कहा, "यह कम्युनिस्ट देश नई दिल्ली के प्रयास में 'रोड़ा' की तरह काम कर रहा है। 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anuj Shukla

•

Updated: 15 Jan 2017, 8:34 PM IST

US says 'Outlier' China preventing India's entry i

US says 'Outlier' China preventing India's entry into Nuclear Suppliers Group

वॉशिंगटन. अमरीका ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) का सदस्य बनने की भारत की मुहिम में अडंगा डालने के लिए चीन पर निशाना साधा है। ओबामा प्रशासन के अफसरों ने कहा, "यह कम्युनिस्ट देश नई दिल्ली के प्रयास में 'रोड़ा' की तरह काम कर रहा है। दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की सहायक विदेश मंत्री निशा देसाई बिस्वाल ने कहा, 'एक साफ़ अवरोधक है जिसका निदान करने की जरूरत है और वह चीन है।'

चीन की वजह से भारत नहीं बन पाया सदस्य

इस बयान के काफी मायने हैं। कुछ ही दिन में ओबामा प्रशासन का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। 20 जनवरी से ट्रंप के प्रशासन की शुरुआत होगी। इस बारे में अमरीकी अफसरों ने माना कि चीनी प्रतिरोध की वजह से ही भारत एनएसजी का सदस्य नहीं बन पाया। एनएसजी में सहमति के आधार पर फैसला होता है। निशा देसाई ने कहा, 'अमरीकी प्रेसिडेंट अपने इस भरोसे को लेकर पूरी तरह स्पष्ट रहे हैं कि भारत एनएसजी के लिए योग्य है और अमरीका इस समूह में भारत की एंट्री को सपोर्ट करता है।'

निशा ने कहा, 'हमने एनएसजी में भारत के आवेदन का सपोर्ट करने के लिए भारत के साथ बहुत निकटता से काम किया, लेकिन हमने यह भी पाया कि वहां कुछ चिंताएं बनी हुई हैं, कुछ आपत्तियां हैं जिनको एनएसजी के कुछ सदस्यों ने प्रकट किया है और इनको लेकर काम करने की जरूरत है।'