अपराध करने वाले युवकों की उम्र 16 और 17 साल बताई जा रही है। इन युवकों को मौत की सजा देने के दौरान स्थानीय लोगों को उसे देखने के लिए मजबूर किया गया, इसके साथ हीं उन्हें चेतावनी भी दी गई। चीन से सटे सीमाई कस्बे हेसन के एक निवासी ने बताया, "किम सरकार के अधिकारियों ने कहा कि जो लोग दक्षिण कोरियाई फिल्मों या नाटक को देखते हैं या उसे वितरित करते हैं, उन्हें माफ नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को अधिकतम मौत की सजा दी जाएगी।"