शिवरात्रि के दिन सूर्योदय से पहले उठें और स्नान-ध्यान करने के बाद साफ वस्त्र धारण कर लें। उसके बाद पूजा के लिए सामग्री एक जगह जुटा लें। पूजा करने से पहले शिवलिंग पर गंगाजल या दूध चढ़ाएं। इसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, फल-फूल आदि चढ़ाएं और शिवलिंग पर चंदन का टिका लगाएं।