माना जाता है कि भगवान काल भैरव एक ऐसे देवता हैं जिनकी अगर साधना की जाए तो भक्तों के ऊपर किसी भी प्रकार की विपत्ति नहीं आती है, भक्तों के ऊपर से सभी प्रकार की बाधाएं, भूत-प्रेत, जादू-टोना आदि का खतरा दूर होता है। कहा जाता है कि अगर आप कालाष्टमी के दिन काल भैरव की पूजा करते हैं तो इनकी पूजा के साथ-साथ मां दूर्गा की पूजा जरूर करें। वैसे हमारे शभर में बहुत से माता के शक्तिपीठ मौजूद है और इन सिद्ध पीठ में देवी के दर्शन करने के पश्चात भगवान काल भैरव ( kaal bhairav temple ) के दर्शन करना बहुत ही जरूरी माना गया है।