4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय रेसलर वीर महान ने WWE रिंग में तबाही मचाने का किया ऐलान, कहा-किसी से समझौता नहीं करूंगा

वीर महान इस समय WWE रिंग में अच्छा काम कर रहे हैं। इस हफ्ते भी उन्होंने दिग्गज WWE रेसलर को हराया और बड़ी जीत हासिल कर ली। इसके बाद वीर ने सोशल मीडिया के जरिए मैसेज भी दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 15 Jun 2022, 12:49 PM IST

indian star veer mahaan tweet rey Dominik mysterio wwe raw

फोटो क्रेडिट- WWE

Raw के एपिसोड में इस हफ्ते भारतीय WWE सुपरस्टार वीर महान का जलवा देखने को मिला। WWE दिग्गज रे मिस्टीरियो के ऊपर उन्होंने जबरदस्त जीत हासिल की। मिस्टीरियो फैमिली के साथ काफी लंबे समय से वीर महान की राइवलरी चल रही है। इस हफ्ते रे और डॉमिनिक दोनों के ऊपर वीर महान ने हमला किया। खैर इस बड़ी जीत के बाद वीर महान ने ट्विटर पर खास संदेश भी दिया। आप सभी को पता है कि वीर महान सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं।


डेब्यू के बाद से वीर महान ने अच्छा काम किया

रेसलमेनिया के बाद हुई रॉ में वीर महान ने नए गिमिक के साथ डेब्यू कर धमाल मचाया था। रे और डॉमिनिक के ऊपर ही वीर महान ने हमला किया था। इसके बाद लोकल रेसलर्स को वीर महान ने धराशाई किया। पिछले कुछ हफ्तों से देखा जाए तो वीर महान के ऊपर थोड़ा हावी रे और डॉमिनिक हो रहे थे। वीर महान ने पाकिस्तानी रेसलर अली को भी हरा दिया था। पिछले हफ्ते रॉ में वीर महान का मुकाबला डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ हुआ था। वीर महान डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए जीते थे क्योंकि रे मिस्टीरियो ने मैच में दखल दे दिया था। इसके बाद काफी गुस्से में वीर महान आ गए थे। इस हफ्ते रे मिस्टीरियो के साथ उनका सिंगल मुकाबला हुआ था। वीर महान ने कोई मौका नहीं दिया। रिंग के बाहर डॉमिनिक को भी वीर ने पस्त कर दिया था। वीर ने इसके बाद रे को अपना खतरनाक सबमिशन लगाया और बड़ी जीत हासिल कर ली।

ये भी पढ़ें- भारतीय स्टार Veer Mahaan ने बाप-बेटे की जोड़ी को WWE रिंग में किया 'अधमरा',शो में मचा खतरनाक बवाल


ट्विटर पर कही बड़ी बात

रे मिस्टीरियो के ऊपर बड़ी जीत हासिल करने के बाद वीर महान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, सफर और रास्ते खराब हो सकते हैं लेकिन ये सब कुछ हासिल करने की कोशिश को नहीं बदल पाएगा। हमेशा आगे बढ़ने के लिए फोकस होना जरूरी होता है। मैं किसी से भी समझौता नहीं करूंगा और कभी भी मेरे ध्यान नहीं भटकेगा। वीर ने इस संदेश के जरिए साफ कह दिया कि उनके रास्ते में जो भी आएगा वो उसे धराशाई कर देंगे। अब ऐसा लग रहा है कि मिस्टीरियो फैमिली के साथ वीर महान की राइवलरी खत्म हो जाएगी। अब देखने वाली बात ये होगी कि वीर महान का अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा।