इस हफ्ते स्मैकडाउन में हुआ बवाल
जिंदर महल और शैंकी के बीच इस बार बहस भी देखने को मिली। जिंदर महल काफी गुस्से में लग रहे थे। वो गुस्से में बैकस्टेज चले गए लेकिन शैंकी रिंगसाइड पर भांगड़ा कर रहे थे। अब ऐसा लग रहा है कि जिंदर महल और शैंकी भी आगे अलग हो जाएंगे। एंकर के साथ एक रोमांटिक एंगल की शुरूआत अब हो सकती है। इससे ये भी संकेत मिल रहे हैं कि शैंकी को अब बड़ा पुश मिल सकता है। रॉ में वीर महान को WWE द्वारा पुश दिया जा रहा है। अगर शैंकी को भी पुश मिलेगा तो भारतीय फैंस को बहुत अच्छा लगेगा। खैर अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में देखना होगा कि जिंदर महल और शैंकी के बीच क्या होगा।