IPL 2022 की ट्राफी गुजरात टाइटंस ने अपने नाम कर ली। पहली बार गुजरात की टीम IPL का हिस्सा थी और टूर्नामेंट का अंत भी ट्राफी के साथ किया। गुजरात ने इस सीजन कुल 16 मुकाबले खेले और सिर्फ चार में टीम को हार का सामना करना पड़ा। गुजरात की टीम के सभी खिलाड़ियों ने जीत में अपना योगदान दिया। हर मैच में नया हीरो निकल कर आया लेकिन तीन बल्लेबाज ऐसे रहे जिन्होंने अपने प्रदर्शन से चार चांद लगा दिए।