WWE रिंग में इस समय वीर महान छाए हुए है। हर हफ्ते रॉ में धमाल मचाने के बाद वो कोई नो कोई संदेश जरूर देते हैं। इस बार वीर महान ने परिवर्तन की बात कह कर बड़ा संदेश दिया है। रेसलमेनिया के बाद रॉ में नए गिमिक के साथ वीर महान ने डेब्यू किया था। इसके बाद लगातार उनकी विनिंग स्ट्रीक जारी है और अपने प्रतिद्वंदियों को वो बुरा हाल कर रहे हैं।