WWE Raw में हर हफ्ते वीर महान कुछ ना कुछ बवाल मचा रहे हैं। इस हफ्ते भी वो कुछ नया करेंगे और इस बात का ऐलान उन्होंने कर दिया है। उन्होंने संकेत दे दिए कि वो इस हफ्ते कुछ बड़ा करेंगे। WWE इंडिया के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर वीर महान का एक वीडियो पोस्ट किया गया है। वीर महान ने भारतीय फैंस को इस पोस्ट के जरिए संदेश दिया है।