
भारतीय सुपर स्टार सांगा उर्फ सौरव गुर्जर
WWE में भारतीय सुपर स्टार वीर महान (Veer Mahaan) के बाद अब NXT में भारतीय सुपर स्टार सांगा (Sanga) उर्फ सौरव गुर्जर (Saurav Gurjar) ने अपना जलवा बिखेरा है। सांगा ने पूर्व NXT टैग ग्रुप चैम्पियन वेज ली को मात दी है। इस जीत के बाद सांगा ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
ली ने उन्हें मैच के लिए ललकारा था -
दरअसल पिछले हफ्ते NXT में वॉन वैगनर ने ली पर हमला किया था। तब सांगा ने उनकी मदद करने की पेशकश की। इसके बाद सांगा ने ली के आकार को लेकर एक टिप्पणी की। जिससे झल्ला कर पूर्व टैग टीम चैंपियन ने सांगा को मैच के लिए ललकारा था। हालांकि ली पहले से बुरी तरह चोटिल थे। उनकी पसलियों में चोट आई थी और इस मैच में वे पसलियों में टेप लगाकर रिंग में उतरे।
शुरू से ही ली पर भारी पड़े सांगा -
मैच की शुरुआत से ही सांगा ली पर भारी पड़े। मैच शुरू होते ही भारतीय सुपर स्टार ने उनपर जमकर प्रहार किए। लेकिन तभी स्टील स्टेप्स की मदद से ली ने सांगा पर हमला किया और उन्हें बुरी तरह क्षति पहुंचाई। इसके बाद ली ने सांगा पर कुछ और वार किए। लेकिन तभी सांगा ने जबरदस्त वापसी करते हुए ली पर पलट वार किया।
जिओन क्विन को भी मारा -
सांगा ने अंतिम क्षणों में ली को जबरदस्त चोकस्लैम मारा। इस चोकस्लैम से ली पूरी तरह पस्त हो गए और रिंग पर लेट गए। सांगा ने पिन काउंट किया और यह मैच जीत लिया। मैच के बाद ज़ायोन क्विन ने बाहर आकर ली पर अटैक करना चाहा, लेकिन उससे पहले ही सांगा ने क्विन को उठाकर पटक दिया। अब देखन दिलचस्प होगा कि क्या इस मैच के बाद ली और सांगा के बीच गठबंधन शुरू होता है या नहीं और जिओन क्विन की अगली प्रतिक्रिया क्या होगी?
Updated on:
25 May 2022, 11:22 AM IST
Published on:
25 May 2022, 11:21 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.