भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) इंस्टाग्राम की वजह से काफी चर्चा में रहते हैं। हर बार वो कोई ना कोई ऐसा वीडियो पोस्ट करते हैं जो चर्चा का विषय बन जाता है। खली की वीडियो में आजतक आपने रेसलिंग ही देखी होगी लेकिन अब आप क्रिकेट भी देखेंगे। खली ने IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स को लेकर एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे।