3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WWE सुपरस्टार Roman Reigns ने रचा इतिहास, Randy Orton को इस मामले में छोड़ा पीछे

डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज सुपरस्टार रोमन रेंस ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने एक रिकॉर्ड के मामले में पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन रहे रैंडी ऑर्टन को पीछे छोड़ दिया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 5 Jun 2022, 8:11 PM IST

roman_reigns_and_randy_orton.jpg

Roman Reigns and Randy Orton

WWE सुपरस्टार और दिग्गज रेसलर रोमन रेंस (Roman Reigns) ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने एक रिकॉर्ड के मामले में पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन (WWE Champion) रहे रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि रोमन रेंस डब्ल्यूडब्ल्यूई के एक शानदार रेसलर है जो मिनटों में ही अपने विरोधियों को धूल चटा देते हैं। उन्होंने ब्रॉक लेसनर, अंडरटेकर और जॉन सीना जैसे बड़े-बड़े और दिग्गज रेसलरों को मात दी है। वही डब्ल्यूडब्ल्यूई में इस समय रोमन रेंस अपने कैरियर के पीक पर हैं। वह इस समय डब्ल्यूडब्ल्यूई के अनडिस्प्यूटेड डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्सल चैंपियन (Undisputed WWE Universal Champion) हैं।

ये भी पढ़ें - भारतीय दिग्गज Veer Mahan ने फिर भरी हुंकार, WWE में आएगी तबाही, दी चेतावनी

इस मामले में Randy Orton को छोड़ा पीछे -

गौरतलब है कि डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार रोमन रेंस इस समय अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। इसके अलावा डब्ल्यूडब्ल्यूई में उनके ब्लडलाइन करैक्टर को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। अब उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई में इतिहास रचते हुए पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन रैंडी ऑर्टन का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है, इसके बाद अब उनकी निगाहें पेट्रो मोरालेस (Pedro Morales) के रिकॉर्ड पर भी हैं।


बता दें कि डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन के रूप में रोमन रेंस ने अपने करियर के दौरान अभी तक 900+ दिन बिता लिए हैं। वहीं पूर्व में रैंडी ऑर्टन ने कुल 815 दिनों तक डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन रहे थे। अब रोमन रेंस ने रैंडी ऑर्टन को पीछे छोड़ दिया है, वहीं अब रोमन की निगाहें पेड्रो मोरालेस के रिकॉर्ड पर हैं जो सबसे ज्यादा 1027 दिनों तक डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन रहे थे। गौरतलब है कि Roman Reings 4 बार डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन और 2 बार यूनिवर्सल चैंपियन (Universal Champion) रह चुके हैं। बता दें कि पिछले 2 साल से भी ज्यादा समय से उनके पास डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियनशिप टाइटल (WWE Championship Title) है।