3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिस्र में आतंकियों के खिलाफ बड़ा अभियान, 20 आतंकी मारे गए

फरवरी में लॉन्च होने के बाद से इस अभियान के अन्तर्गत 400 से अधिक आतंकवादियों को अब तक मौत के घाट उतार दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 30 Aug 2018, 11:37 AM IST

Egypt army

मिस्र में आतंकियों के खिलाफ बड़ा अभियान, 20 आतंकी मारे गए

काहिरा। मिस्र में आतंकियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ते हुए सेना ने कम से कम 20 आतंकियों को मार गिराया है। मिस की सेना के एक बयान में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों के दौरान सिनाई प्रांत और पश्चिमी रेगिस्तानी क्षेत्र में की गई आतंकरोधी कार्रवाई में 20 आतंकी मारे गए हैं।

नई पाकिस्तान सरकार दक्षिण एशियाई क्षेत्र को आतंक मुक्त करने में सहयोग करे: सैयद अकबरुद्दीन

आतंकयों के खिलाफ बड़ा अभियान

मिस्र की सेना के प्रवक्ता तामेर अल-रेफाई के अनुसार, सिनाई में सुरक्षा बलों ने 13 आतंकियों को मार गिराया और 18 अन्य वांछित संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी की खबरों में सेना के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने 41 बमों को निष्क्रिय कर दिया और आतंकियों तथा तस्करों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 49 वाहनों को भी नष्ट कर दिया। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि ये सभी आतंकी उत्तरी सिनाई प्रांत और पश्चिमी रेगिस्तान क्षेत्र में छिपे हुए थे।

'सिनाई 2018' का हिस्सा है यह अभियान

सेना के यह अभियान "सिनाई 2018" नामक व्यापक आतंकवाद विरोधी अभियान का हिस्सा है। फरवरी में लॉन्च होने के बाद से इस अभियान के अन्तर्गत 400 से अधिक आतंकवादियों को अब तक मौत के घाट उतार दिया गया है। हालांकि इस अभियान में अब तक 30 से ज्यादा सैनिकों की भी जान गई है।

अराजकता की राह पर मालदीव, तानाशाही की ओर लौटने का डर

आतंकवाद की मार से मिस्र बेहाल

मिस्र इन दिनों आतंकवाद से लड़ रहा है। जिसके चलते सैकड़ों पुलिसकर्मियों और सैनिकों के साथ-साथ सामान्य नागरिकों को भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। सेना ने एक साल के शासन के बाद पूर्व इस्लामवादी राष्ट्रपति मोहम्मद मोर्सी को हटा दिया था। उन पर कट्टरपंथी संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड को बढ़ावा देने के आरोप लगे थे। इस समूह के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बाद जुलाई 2013 में एक आतंकवादी संगठन के रूप में ब्लैकलिस्ट किया गया था। पूर्व राष्ट्रपति मोर्सि को हटाने के बाद सेना प्रमुख ने राष्ट्रपति अब्देल-फट्टाह अल-सिसी द्वारा घोषित आतंकवाद विरोधी युद्ध के दौरान सैकड़ों आतंकवादियों को मार डाला और हजारों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है ।