10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफ्रीका: इरिट्रिया ने करीब दो दशक बाद इथोपिया में खोला अपना नया दूतावास

इरिट्रिया के राष्ट्रपति आईसिएस अफवेर्की ने लगभग 20 वर्ष के बाद इथोपिया में फिस से खुले इरिट्रिया के दूतावास का उद्घाटन किया। इस तरह से एक बार फिर से दोनों देशों के बीच नए संबंधों की शुरुआत हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 17 Jul 2018, 4:51 PM IST

इरिट्रिया ने करीब दो दशक बाद इथोपिया में खोला अपना नया दूतावास

अफ्रीका: इरिट्रिया ने करीब दो दशक बाद इथोपिया में खोला अपना नया दूतावास

एडिस अबाबा। उत्तर-पूर्वी अफ्रीकी देश इरिट्रिया ने करीब दो दशक बाद इथोपिया में अपना दूतावास खोला है। इरिट्रिया के राष्ट्रपति आईसिएस अफवेर्की ने लगभग 20 वर्ष के बाद इथोपिया में फिस से खुले इरिट्रिया के दूतावास का उद्घाटन किया। इस तरह से एक बार फिर से दोनों देशों के बीच नए संबंधों की शुरुआत हुई है। हालांकि इथोपिया ने अभी इरिट्रिया की राजधानी अस्मारा में अपने दूतावास को नहीं खोला है। बता दें कि इससे पहले इथोपिया और इरिट्रिया ने एक-दूसरे देशों के राजदूतों को सीमा विवाद के कारण अपने-अपने देश से निकाल दिया था। दोनों देशों के बीच सीमा विवाद के कारण हुए झगड़े में 1998 से 2000 के बीच लगभग 80 हजार लोग मारे गए थे।

इथोपिया के पीएम ने इरिट्रिया के राष्ट्रपति को नए दूतावास की चाबी सौंपी

आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि नए दूतावास का उद्घाटन आईसिएस अफवेर्की के इथोपिया की राजधानी के ऐतिहासिक दौरे के दौरान हुआ। इससे पहले बीते हफ्ते दोनों देशों ने आपसी सहमति से दो दशकों से चले आ रहे विवाद को खत्म करने की घोषणा की थी। इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद ने इरिट्रिया के राष्ट्रपति को नए दूतावास की चाबी सौंपी। इस विशेष मौके पर इथोपिया की सरकारी टीवी चैनल ने एडिस अबाबा के निचले शहर में स्थित दूतावास में इरिट्रिया के राष्ट्रपति को दूतावास के ऊपर इरिट्रिया का राष्ट्रीय झंडा फहराते हुए दिखाया। बता दें कि इरिट्रिया के राष्ट्ररपति अपने तीन दिन के दौरे पर इथोपिया आएं थे।

यहां बच्चों के सामने किया जाता है मां का रेप, 12 साल के बच्चे को दादी के साथ बनाने पड़े शारीरिक संबंध

दोनों मुल्कों के बीच क्या है विवाद की वजह

आपको बता दें कि दोनों मुल्कों के बीच सीमा विवाद को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। संयुक्त राष्ट्र की ओर से दोनों देशों के बीच सीमा निर्धारण को इथोपिया ने मानने से इनकार कर दिया था। यही कारण है कि 1998 से 2000 के बीच दोनों देशों के बीच हुए युद्ध में करीब 80 हजार लोग मारे गए। इसके बाद शांति स्थापना के लिए दोनों देशों के बीच वार्ता की शुरुआत हुई लेकिन 2002 से पहले तक संबंधों में कोई बदलाव नहीं आया। दोनों देशों के बीच शीत युद्ध की स्थित बनी रही। इसके बाद इथोपिया के नए प्रधानमंत्री अबी अहमद ने पिछले महीने शांति की दिशा में कदम उठाते हुए यूएन के सीमा निर्धारण के फैसले को मानते हुए इरिट्रिया को अपने कब्जे वाली जमीन सौंपने की घोषणा की थी। बता दें कि अप्रैल में पद संभालने के बाद पीएम अबी अहमद ने तेजी से सुधारात्क अजेंडे को लागू किया है। किसी जमाने मे इरिट्रिया इथोपिया का ही एक प्रांत हुआ करता था लेकिन दशकों से स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ने के बाद 1993 में इरिट्रिया को एक स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कर दिया गया।