2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर धमाकों से दहली सोमालिया की राजधानी, 7 लोगों की मौत

सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में शनिवार को राष्ट्रपति भवन के पास हुए धमाके की जिम्मेदारी आतंकी संगठन अल शबाब ने ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 14 Jul 2018, 9:53 PM IST

somalia

फिर धमाकों से दहली सोमालिया की राजधानी, 7 लोगों की मौत

मोगादिशू। सोमालिया एक बार फिर से धमाके से दहल गया है। सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में शनिवार को राष्ट्रपति भवन के पास दो धमाके हुए। इन विस्फोटों में कम से कम सात लोगों की मौत की खबर है और कई अन्य घायल हो गए। खबरों के मुताबिक सोमाली राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल्लाही के सरकारी आवास, विला सोमालिया के मुख्य प्रवेश द्वार के पास लगभग दोपहर में विस्फोटकों से भरी एक कार को उड़ा दिया गया। पहले विस्फोट के बाद सोमाली आतंकी समूह, अल-शबाब के कथित सदस्यों और इमारत की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक हमले सभी सुसाइड कार बॉम्बर मारे गए हैं। मुठभेड़ करीब एक घंटे चली। हमलावरों की संख्या 5 बताई जा रही है। इस हमले के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।इस घटना के चंद मिनट बाद उसी इलाके में एक दूसरे वाहन में विस्फोट हुआ। कमांडर मोहम्मद नूर ने कहा, "फिलहाल, मृतकों की संख्या सात है, कई अन्य लोग घायल हैं।" सरकार ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। शनिवार के विस्फोट ऐसे समय में हुए हैं, जब एक सप्ताह पहले देश के आंतरिक मंत्रालय पर एक घातक हमला हुआ था।

सोमालिया के आंतरिक मंत्रालय पर आतंकी हमला, बम विस्फोट में 7 लोगों की मौत


विस्फोट की जिम्मेदारी अल-शबाब ने ली है।

इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन अल-कायदा से संबंध रखने वाले अल-शबाब ने ली है। बता दें कि अल-शबाब खूंखार आतंकी संगठन है। एक वक्त था जब सोमालिया के अधिकतर भाग पर अल-शबाब ने नियंत्रण कर लिया था। वे अधिकतर सोमालिया की राजधानी मोगादिशू के हाई प्रोफाइल क्षेत्र को निशाना बनाते हैं। अल-शबाब ने राजधानी मोगादिशू में पिछले साल अक्टूबर में ट्रक बम विस्फोट किया था, हमले में 500 से ज्यादा लोग मारे गए थे। बुरी तरह से जल जाने की वजह से कई मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। आतंकी ने विस्फोटक भरे ट्रक को विदेश मंत्रालय के नजदीक स्थित होटल की इमारत से टकराकर विस्फोट किया था। इस आतंकी घटना को देश के इतिहास में सबसे घातक हमले में से एक कहा गया। विशेषज्ञों ने कहा था कि ट्रक में कम से कम पांच क्विंटल उच्च क्षमता वाला विस्फोटक था जिससे इतना नुकसान हुआ है।