10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कश्मीर में सेना की गोलीबारी में एक शख्स की मौत, तनाव के बाद स्कूल-कॉलेज बंद

वहीं कुपवाड़ा मुठभेड़ के बाद बढ़े तनाव को देखते हुए जिले के सभी स्कूल-कॉलेज को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

2 min read
Google source verification
kupwada encounter

कश्मीर में सेना की गोलीबारी में नागरिक की मौत, तनाव के बाद स्कूल-कॉलेज बंद

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में प्रदर्शनकारियों और सेना के एक गश्ती दल के बीच हुई मुठभेड़ में एक नागरिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खालिद गफ्फार के रूप में हुई है, जो कुपवाड़ा के त्रेहगाम कस्बे में मुठभेड़ के दौरान मारा गया। पुलिस के मुताबिक "कुछ प्रदर्शनकारियों ने सेना के गश्ती दल पर उस समय पत्थर फेंके, जब गश्ती दल त्रेहगाम कस्बे से गुजर रहा था। गश्ती दल ने प्रदर्शनकारियों पर जवाबी गोलीबारी की, जिसमें नागरिक मारा गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। इलाके में सर्चिंग व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

स्कूल कॉलेज बंद के निर्देश

वहीं कुपवाड़ा मुठभेड़ के बाद बढ़े तनाव को देखते हुए जिले के सभी स्कूल-कॉलेज को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर दक्षिण कश्मीर के शोपियां, पुलवामा और अनंतनाग जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। इलाके को सील कर सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है।

एक जवान भी शहीद

गौरतलब है कि कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया । वहीं दो जवान घायल हैं। घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जवान की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांदी इलाके के जंगल में आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों ने इलाके को घेराबंदी कर सर्चिंग शुरू की। जिसपर आतंकियों की ओर से गोलाबारी शुरू हो गई। इसमें एक जवान की मौत हो गई। आतंकि मृत जवान का नाम मुकुल मीणा है। फिलहाल इलाके में मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने नाकेबंदी कर तलाशी अभियान जारी रखा है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग