इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्त रवीश कुमार ने ट्वीट करके दी। उन्होंने ट्वीट में एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, 'भारत के सपूत अटल बिहारी वाजपेयी को महाआरती समर्पित। भारत और मॉरीशस के गणमान्य अतिथि, 11वें हिंदी सम्मेलन के अन्य प्रतिभागियों और मॉरिशस की जनता के साथ मॉरीशस के गंगा तालाब पर महाआरती में भाग लेते हुए।' इस पोस्ट में उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को टैग भी किया था।