10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोरक्को ने शुरू किया अपना सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 15 देश हो रहे हैं शामिल

मोरक्को की सशस्त्र सेनाओ ने 15 देशों के सैन्य बलों के साथ मिलकर देश के दक्षिणी हिस्से में सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 18 Apr 2018, 2:53 PM IST

military exercise

मोरक्को। मोरक्को ने अपने अब तक के इतिहास का सबसे बड़ा अभ्यास शुरू कर दिया है। यह अभ्यास मोरक्को की सेना के नेतृत्व में देश के छह शहरों में 29 अप्रैल तक होगा। मोरक्को की सशस्त्र सेनाओ ने 15 देशों के सैन्य बलों के साथ मिलकर देश के दक्षिणी हिस्से में सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह सैन्य अभ्यास अमरीकी अफ्रीकन कमांड, अफ्रीकॉम के मिशन का हिस्सा है। बता दें कि अफ्रीकान मोरक्को में हर साल साझेदार देशों के साथ मिलकर 'अफ्रीकी लॉयन' सैन्य अभ्यासों का आयोजन करता है। इस बार 15वें अफ्रीकी लॉयन सैन्य अभ्यास में अमरीका और मोरक्को के अलावा जर्मनी, कनाडा, स्पेन, फ्रांस, ग्रेट ब्रिटेन, ग्रीस, इटली, चाड, मिस्र, माली, मॉरिटानिया, सेनेगल, ट्यूनीशिया की सेनाएं और विश्व के कई देशों से पर्यवेक्षक शामिल हो रहे हैं।

इस अभ्यास में जमीनी और हवाई प्रशिक्षण व हिंसक उग्रवादी संगठनों के खिलाफ अभियानों के लिए प्रशिक्षण शामिल होगा।15 देशों के सशस्त्र बलों के साथ मोरक्को के सशस्त्र बलों ने मंगलवार को सैन्य कवायद शुरू कर दी थी, सेना ने मंगलवार को एक बयान में घोषणा की। 29 अप्रैल तक मोरक्को के छह शहरों में देश की सेना के नेतृत्व और मोरक्को की सेना के संचालन नियंत्रण के तहत भाग लेने वाली सेनाएं मोरक्को पहुंच चुकी हैं। इस मिशन में जमीन, वायु और हवाई प्रशिक्षण के साथ साथ सामरिक नीतियों का समन्वय भी शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त नागरिक-सैन्य गतिविधियों के एक भाग के रूप में अभ्यास के समानांतर, दक्षिणी प्रांत टिज़नीट में चिकित्सकीय और नर्सों और एफएआर और अमेरिकी सेना के मेडिकल दल द्वारा स्थानीय लोगों के लिएदंत चिकित्सा के सेवाएं प्रदान की जाएंगी। "अफ्रीकी लायनस 2018" नामक इस अभ्यास के मौके पर "लाइटनिंग हैंडशेक" नाम का एक कार्यक्रम भी सूचीबद्ध है। यह मोरक्को और अमरीकी नौसैनिक बालों के संयुक्त अभ्यासों के लिए एक कार्यक्रम है। यू.एस. विमानवाहक पोत यूएसएस हैरी ट्रूमैन के साथ-साथ दोनों देशों के लड़ाकू वायुयान शामिल होंगे।

अफ्रीकी लायंस 2018 अभ्यास और "लाइटनिंग हैंडशेक" नौसेना वायुगतिकीय पैंतरेज़ प्रशिक्षण, अनुभव और ज्ञान के आदान-प्रदान को मजबूत करने और विभिन्न घटकों के बीच सहयोग और संचालन नियंत्रण को मजबूत करने के लिए हैं।