बारबरा बुश के पति जॉर्ज बुश सीनियर अभी तक सामान्य जीवन में सक्रिय हैं। वह 93 वर्ष के हैं। वह अमरीका के सबसे अधिक उम्र तक जीवित रहने वाले पूर्व राष्ट्रपति हैं। जार्ज बुश सीनियर अपने कार्यकाल के दौरान मशहूर खाड़ी युद्ध के लिए जाने जाते हैं। बारबरा बुश और जॉर्ज बुश सीनियर के बेटे जॉर्ज डबल्यू बुश 2000 में अमरीका के राष्ट्रपति चुने गए थे और लगातार दो बार राष्ट्रपति रहे। उनके राष्ट्रपति चुने जाने के साथ लगातार दो कार्यकालों के लिए राष्ट्रपति चुने जाने की परम्परा को बल मिला। जार्ज बुश जूनियर के राष्ट्रपति बनने के बाद बराक ओबामा अमरीका के राष्ट्रपति बने और दो बार यहां के राष्ट्रपति बने रहे। अमरीका के इतिहास में जार्ज बुश सीनियर और जूनियर दोनों का कार्यकाल बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। दोनों अमरीका की आक्रामक विदेश नीति को पोषित करने के लिए जाने जाते हैं।