नई दिल्ली। पश्चिम अफ्रीका के देश नाइजीरिया में आतंकियों ने 21 लोगों की हत्या कर दी है। आतंकियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में इन घटनाओं को अंजाम दिया। स्थानीय आतंकवाद विरोधी मिलिशया से जुड़े एक सदस्य के अनुसार यह घटना देश के बोर्नों राज्य की है। इन लोगों में से 18 लोग वनकर्मी थे। ये वनकर्मी यहां जलावन में लकड़ी इकट्ठा करने गए थे, तभी आतंकियों ने गोली मारकर इनकी हत्या कर दी।