16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में मछली पकड़ने गए थे युवक और पकड़ लिया मगरमच्छ…

mp news: नदी में मगरमच्छ दिखने के बाद युवकों ने दिखाया साहस और सूझबूझ, मगरमच्छ को पकड़ा...।
less than 1 minute read
Google source verification
agar malwa

Young men caught a huge crocodile while fishing

mp news: मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां नदी में मछलियां पकड़ने के लिए कुछ गए थे लेकिन उन्होंने मछली की जगह मगरमच्छ को पकड़ लिया। मगरमच्छ भी छोटा-मोटा नहीं बल्कि विशालकाय। मगरमच्छ को पकड़ने के बाद युवकों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी जिसके बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और मगरमच्छ को अपने साथ सुरक्षित भोपाल शिफ्ट करने की बात कहकर ले गया।

मछली पकड़ने गए थे मगरमच्छ पकड़ लिया

आगर मालवा जिले के सोयतकलां में गुरुवार दोपहर नगर के समीप बहने वाली कंठाल नदी में अचानक मगरमच्छ दिखाई दिया जिससे नगर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इसी दौरान ग्राम देवली के कहारों ने अद्भुत साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए मगरमच्छ को काबू कर लिया। विशाल, भोला, दशरथ और मुरली केवट नाम के युवक नदी में मछली पकड़ने के लिए गए थे लेकिन इसी दौरान मगरमच्छ पर उनका पैर पड़ गया और फिर उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए मगरमच्छ को पकड़ लिया।

मगरमच्छ बन सकता था खतरा..

गुरुवार को नवरात्रि का समापन हुआ। कंठाल नदी स्थित स्टाफ डैम पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन चल रहा था। ऐसे समय में मगरमच्छ का मिलना बड़ा खतरा बन सकता था। थाना प्रभारी रामगोपाल वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग रेंजर परमार को जानकारी दी गई। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ग्राम देवली पहुंच चुकी है और मगरमच्छ को सुरक्षित भोपाल शिफ्ट किया जा रहा है। गनीमत रही कि इस दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं हुई।