1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगार मालवा
नौवें वर्ष निकली विशाल कावड़ यात्रा, 10 किलोमीटर पैदल चल किया भोले का अभिषेक
Play video

नौवें वर्ष निकली विशाल कावड़ यात्रा, 10 किलोमीटर पैदल चल किया भोले का अभिषेक

युवाओं के कंधों पर आस्था की कावड़, महिलाओं के सिर पर आस्था रूपी जल से भरे कलश और हवा में गूंजते बोल-बम के जयघोष के साथ भगवा पताकाओं से सजे शहर में नौवें वर्ष शनिवार को मनकानेश्वर महादेव मंदिर से पंचदेहरिया महादेव तक कावड़ एवं कलश यात्रा निकाली।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अगार मालवा

•

image

Ashish Sikarwar

•

Updated: 20 Aug 2023, 12:19 AM IST

सुसनेर. यात्रा में सांप्रदायिक सद्भाव भी दिखा। यात्रा में शामिल शिवभक्तों का नगर के हर समाज के तबके ने मंच लगाकर स्वल्पाहर व पुष्पवर्षा से स्वागत किया। हाथी दरवाजे पर मुस्लिम समाजजनों ने पुष्पों से स्वागत किया। शिवशक्ति कावड़ एवं कलश यात्रा संघ समिति के तत्वावधान में निकाली यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल भक्तों ने 10 किलोमीटर पैदल यात्रा कर पंचदेहरिया महादेव में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक व पूजन कर दर्शन किए। सुबह से ही भक्त पंचदेहरिया महादेव का जलाभिषेक कर रहे थे। यात्रा के माध्यम से सैकड़ों ग्रामीण श्रद्धालुओं के साथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने महादेव का जलाभिषेक किया। यात्रा की शुरुआत दोपहर 12 बजे डॉक बंगला रोड पर सिंचाई विभाग परिसर में स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में भोले बाबा के महारुद्राभिषेक से हुई। विधायक राणा विक्रम सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप सकलेचा, मुरलीधर पाटीदार, चतुभुजदास भूतड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया, लक्ष्मणसिंह कांवल, समिति के राणा चितरंजन सिंह, कमल भावसार, पवन शर्मा, नरेश चौधरी, घनश्याम पुष्पद मौजूद थे। यात्रा नगर के मार्गों से होते हुए मैना होते हुए, पंचदेहरिया महादेव पहुंची। यात्रा में इस बार भगवान भोलेनाथ के मुघौटे पालकी में विराजित थे। डीजे, बैंड-बाजे, ताशे, आकर्षक झांकियां, कड़ाबीन, फूलों की तोप आकर्षण का केंद्र थे।

इन स्कूलों की झांकियां हुईं शामिल

निजी स्कूल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, संतोष कैथोलिक, पुष्पद एकडमी, एसआरसी पब्लिक, सरस्वती शिशु ज्ञान मंदिर की झांकियां हुईं शामिल। बच्चों की आस्था रही चर्चा में कलश एवं कावड़ यात्रा में 8 से 10 वर्ष के बच्चे कंधे पर कावड़ लेकर शामिल हुए। बच्चे यात्रा का केंद्र बिंदु थे। इन्होंने 10 किमी का सफर भोले के जयकारे लगाते हुए पैदल तय किया तथा बचपन की झलक भी दिखाई।

यात्रा का इन्होंने किया स्वागत

श्रीमनकामनेश्वर सेवा मंडल समिति, ज्योति माधव विचार मंच प्रदेश संयोजक गिरजाशंकर श्रीवास्तव, बालाजी कृषि सेवा केंद्र, नगर परिषद सुसनेर, आंनद योग मित्र मंडल, भेरूसिंह परिहार बापू मित्र मंडल, दर्शनसागर दिगंबर जैन ज्ञान मंदिर स्कूल समिति, पंचायत सचिव संगठन, मुस्लिम समाज, फूलमाली समाज, विधायक राणा विक्रम सिंह के नेतृत्व में राणा हाउस पर स्वल्पाहार व पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त नगर व ग्रामीण क्षेत्रो में कई सामािजक व धार्मिक संगठनों ने भी स्वागत किया।


प्रशासनिक व्यवस्थाएं रही

यात्रा में यात्रा में राजस्व, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग का महकमा दिनभर तैनात रहा। पुलिसकमियों व स्वास्थकर्मियों ने यात्रा में व्यवस्थाएं संभाली। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी योगदान दिया।