10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस स्वास्थ्य केंद्र पर है 110 गांवों की जिम्मेदारी, लेकिन यहां डाक्टर सिर्फ इतने…

300 से 400 मरीजों की रोजाना ओपीडी फिर डॉक्टरों की कमी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अगार मालवा

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 9 Sep 2018, 7:06 AM IST

patrika

300 से 400 मरीजों की रोजाना ओपीडी फिर डॉक्टरों की कमी

सुसनेर. तहसील मुख्यालय का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिस पर 110 गांवों की जिम्मेदारी है और यहां रोज 300 से 400 मरीजों की ओपीडी है फिर यह डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। वर्तमान में यहां एक ही पुरुष चिकित्सक है। इनके पास बीएमओ का भी चार्ज है। साथ ही वे 24 घंटे ड्यूटी करते हैं। केंद्र सिविल हॉस्पिटल की तर्ज पर मरीज उपचार करवाने के लिए हैं।
अस्पताल में अब एक पुरुष व एक महिला चिकित्सक ही कार्यरत है। बाकी सप्ताह में दो दिनों के लिए आगर के चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. डीएस परमार सेवा देते हैं। ऐसे में क्षेत्र की स्वास्थ सुविधाएं किस तरह से चल रही होंगी, यह आसानी से सोचा जा सकता है। मौसम का मिजाज जनस्वास्थ पर भारी पड़ रहा है। बदलते मौसम के कारण वायरल फीवर तैजी से फैल रहा है। इससे सामुदायिक केंद्र में मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही है।
ऐसे में मरीजों को पर्ची बनवाने से लेकर डॉक्टरों को दिखाने व दवाई लेने तक काफी इंतजार करना पड़ता है। अस्पताल में डॉक्टरों के 11 पद हैं, लेकिन कार्यरत बीएमओ ब्रजभूषण पाटीदार भी पीजी करने दो साल की छुट्टी पर चले गए हैं।
वायरस बना रहा लोगों को शिकार
दिन में गर्मी और रात में ठंडक से मौसमी बीमारियों को पनपने का अनुकूल वातावरण मिल रहा है। मच्छर और अन्य संक्रामक बीमारियों के वायरस लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इसके चलते बुखार, मलेरिया, डायरिया और संक्रामक बीमारियां लोगों को चपेट में ले रही है। पिछले कुछ दिनो से बारिश थमी हुई है। तल्ख धूप निकलने से परा चढऩे लगा है। तेज धूप के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गर्मी और उमस बढऩे से घबराहट और बेचैनी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों व बुजुर्गों को मौसमी बीमारियां तेजी से चपेट में ले रही हैं।
केंद्र पर व्यवस्थाएं हो रही बौनी साबित
स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की उमड़ती भीड़ के समक्ष यहां की व्यवस्थाएं भी बौनी साबित हो रही हैं। पर्ची काउंटर पर लंबे इंतजार के बाद चिकित्सक को दिखाने के लिए भी लाइन खड़े होकर इंतजार करना रहा है। डॉक्टरों की कमी के कारण ओपीडी का समय समाप्त होने के बाद भी मरीजों की कतार खत्म नहीं हो रही है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के एक पद पर नियुक्ति के लिए संयुक्त संचालक उज्जैन को पत्र भेजा है। यह सही है कि केंद्र में चिकित्सकों की कमी है। व्यवस्थाएं जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
बीएस बारिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आगर-मालवा