9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेप के बाद युवती की हत्या, ऐसा खुलासा जानकार पुलिस के भी उड़े होश

होली पर गायब हुई थी 18 साल की युवती, यमुना किनारे से बरामद हुआ कंकाल

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Jun 13, 2018

rape

demo picture

आगरा। थाना सिकंदरा पुलिस युवती के गायब होने की तफ्दीश कर रही थी। 18 वर्षीय युवती होली पर गायब हुई थी। जिसका शक एक युवक पर था। पुलिस ने परिवार पर जब दबाव बनाया तो आरोपी ने सरेंडर किया। जब रिमांड पर लेकर पूछताछ हुई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। युवती की रेप के बाद हत्या कर दी गई और उसका शव यमुना के जंगलों में फेंक दिया गया। पुलिस ने कंकाल बरामद कर फोरेंसिक लैब भेज दिया है।

पुलिस रिमांड के बाद खुला मामला
रेप के बाद 18 साल की युवती की हत्या कर दी गई और तीन महीने बाद युवती का कंकाल बरामद हुआ। ये मामला खुला पुलिस रिमांड पर आरोपी को लेने के बाद। दरअसल आगरा के सिकन्दरा निवासी 18 साल की युवती को दो मार्च 2018 को परिचित सोनू अपने साथ लेकर गया था। इसके बाद से युवती का कोई पता नहीं चला। युवती के घर वाले परेशान थे, उन्होंने सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी सोनू फरार था और उसका कोई सुराग नहीं लग रहा था। लेकिन, पुलिस ने सोनू के परिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा तो एक जून को उसने कोर्ट में सरेंडर किया। थाना सिकंदरा पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया।

पुलिस ने बरामद किया कंकाल, भेजा फोरेंसिक लैब
उसने पुलिस को बताया कि वह युवती को उसकी बहन के घर छोडने के लिए अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया था। बहन के घर जाने के बजाय वह युवती को ककरैठा के जंगलों में ले गया। यहां उसके युवती के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। जब युवती ने विरोध किया तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई और उसके शव को यमुना के खादर में फेंक दिया गया। पुलिस ने बुधवार को सोनू को मौके पर ले जाकर उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा है।