तीन सप्ताह भी न टिक सके जोगेन्द्र कुमार
आगरा के पुलिस कप्तान की बात करें, तो तीन सप्ताह पहले ही अमित पाठक का तबादला कर, जोगेन्द्र कुमार को आगरा के नए एसएसपी के रूप में तैनाती दी गई थी, लेकिन अब उनका तबादला कर दिया गया है। जोगेन्द्र कुमार को सेना नायक 43वीं वाहिनी पीएसी एटा बनाया गया है। डीआईजी आगरा रेंज लव कुमार को उपमहानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं बनाया गया है।