26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SC ST Act के विरोध में 22 गांव के ठाकुरों ने दी भाजपा सांसद और विधायक को धमकी, कहा अब गांव में भूलकर भी न करें प्रवेश

22 गांव के ठाकुरों की पंचायत में ऐलान लोकसभा चुनाव 2019 का करेंगे बहिष्कार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 13 Sep 2018, 11:26 AM IST

22 village

22 village

आगरा। SC ST Act के विरोध में सवर्णों का आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है। इस लड़ाई का समर्थन कर रहे देवकी नंदन की गिरफ्तारी के बाद आंदोलन और भी तेज हो गया है। आगरा खंदोली के बाईसी के चौकड़ा गांव पंचायत हुई। इस पंचायत में एससी एसटी के विरोध में चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी गई। इसके साथ ही भाजपा सांसद और विधायक को गांव में न घुसने देने का ऐलान किया गया।

ये भी पढ़ें - Big Breaking: SC ST Act का विरोध करने वाले देवकी नंदन ठाकुर ने छोड़ दिया देश, यूएसए जाने से पहले दिया बड़ा बयान

यहां हुई पंचायत
एससी एसटी एक्ट के विरोध में बाईसी यानि ठाकुरों के 22 गांव की पंचायत खंदौली के चौकड़ा गांव में हुई। यहां पर पंचायत को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलामंत्री कौशलेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि अब शासन प्रशासन कुछ भी कर ले। एससी एसटी ऐक्ट के विरोध में बाईसी में महापंचायत जरूर की जायेगी। गांव गांव बैठक कर लोगों को मतदान के दौरान नोटा बटन दबाने को कहा जायेगा। अगर नोटा का विकल्प समाप्त किया गया, तो चुनाव का बहिष्कार किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - Big Breaking: SC ST Act का विरोध करने वाले देवकी नंदन ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद ठाकुरों ने किया बड़ा ऐलान

भाजपा नेताओं के लिए बढ़ाईं मुश्किलें
इस पंचायत ने भाजपा विधायक और सांसद की ही नहीं, बल्कि भाजपा नेताओं की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पंचायत में ऐलान किया गया कि गांव में भाजपा सांसद, विधायक और नेताओं को नहीं घुसने दिया जायेगा। भाजपा और उसके नेताओं का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जायेगा। पंचायत में नयाबांस गांव के लोग भी मौजूद रहे। इसके अलावा ग्राम प्रधान पति करुआ, रोहितेन्द्र चौहान, अनुज चौहान, योगेश चौहान, मानवेन्द्र चौहान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - SC ST Act की धमकी देकर महिला ने किया कुछ ऐसा कि ठाकुर साहब के उड़ गये होश, अब पुलिस के पास जाने में भी लग रहा डर, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग