4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामियां गिरफ्तार

— थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में प्रेमिका के साथ मिलकर दिया था हत्याकांड को अंजाम।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

arun rawat

•

Updated: 25 Dec 2021, 2:55 PM IST

thana etmaddaula

thana etmaddaula

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। यूपी के आगरा में पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामियां बदमाश को पकड़ लिया। उसने प्रेमिका के साथ मिलकर सनी हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया था। उसके पैर में गोली लगने की वजह से वह भाग नहीं सका और पुलिस ने उसे दबोच लिया।
यह भी पढ़ें—

प्रयोगशाला में खुला आरएफ मीटर का राज, 24 घंटे में बनाता है अतिरिक्त 7 यूनिट, उपभोक्ता के कम हुए 64 हजार

यह था पूरा मामला
21 नवम्बर को आगरा के जगदीशपुरा निवासी सनी नामक युवक का शव एत्माउद्दौला क्षेत्र में यमुना किनारे मिला था। 23 नवम्बर को पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने उसकी शिनाख्त की थी। परिजनों ने मुकेश जाट और रेखा नामक महिला पर घर से पार्टी के बहाने ले जाने और हत्या करने का आरोप लगाया था। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया था। महिला ने सनी से पीछा छुड़ाने के लिए उसे बहाने से ले जाकर पीट—पीट कर हत्या की बात कबूल की थी। आरोपी मुकेश जाट फरार हो गया था।
यह भी पढ़ें—

आगरा में कैश से भरा एटीएम उठा ले गए बदमाश, सीसीटीवी के जरिए बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

जंगलों से किया गिरफ्तार
देर रात पुलिस को एत्माउद्दौला के फाउंड्रीनगर क्षेत्र के जंगलों में बादमाश के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने जब घेराबंदी की तो बादमाश ने दो राउंड फायर किए। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गयी और वो गिर गया। गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में में लिया है। आरोपी के पाआस से तमंचा, चार कारतूस और बाईक बरामद हुई है। पूछटाच में उसका नाम मुकेश जाट निवासी फाउंड्रीनगर पता चला है। थाना प्रभारी देवेंद्र पांडे के अनुसार आरोपी हत्या के मुकदमे में वांछित था और उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश