
Rain update, Agra rain, monsoon, UP rain, weather department, weather update, heavy rain, house, building, Dhanoli, Thana Malpura, children, Agra news, Agra latest news, UP News, Agra Weather news
आगरा। तेज बारिश थाना मलपुरा के गांव अजीजपुर के एक परिवार पर कहर बनकर टूटी। बारिश के कारण अचानक मकान धराशाही हो गया। तेज धमाके के साथ मकान के गिरने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी आ गई।
ये थी घटना
मलपुरा के गांव अजीजपुर में बीती रात से हो रही तेज बारिश के कारण संजय का मकान धराशाही हो गया। जब मकान की एक दीवार और छत गिरी, उस समय संजय अपनी पत्नी, भाई और चार वर्षीय पुत्री डोली के साथ मकान के अंदर था। मकान गिरते ही चीख पुकार मच गई। मौके पर आए ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया।
चार घंटे बाद मिली सफलता
मौके पर पहुंची पुलिस ने संजय के साथ उसकी पत्नी और भाई को तो मकान के मलबे से बाहर निकाल लिया, लेकिन चार वर्षीय पुत्री डोली मलबे में बुरी तरफ फंस गई। उसे निकालना बेहद मुश्किल था। बारिश भी जारी थी, चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डॉली को मलबे से बाहर निकाला जा सका। थानाध्यक्ष मलपुरा ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य बाहर निकाल लिए गए हैं। उन्हें अस्पताल में भेजा गया है।
Published on:
26 Jul 2018 11:21 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
