3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करोड़पति बना गई 31 मार्च की रात

31 मार्च की रात यानि वित्तीय साल के अंतिम रात तक सरकारी काम हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 1 Apr 2018, 9:07 AM IST

31 March

31 March

आगरा। 31 मार्च की रात यानि वित्तीय साल के अंतिम रात तक सरकारी काम हुआ। विभागों पर धन की बरसात हुई। 400 करोड़ रुपये विभिन्न विभागों को प्राप्त हुए। अवकाश के दिन रात तक काम चलता रहा। कर्मचारी देर रात तक दफ्तरों में जमे रहे।

रात 12 बजे तक चलता रहा काम
कोषागार में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की भीड़ जुटी रही। रात आठ बजे कोषागार का कंप्यूटर बंद होना था, जिसे रात 12 बजे तक बंद किया जा सका। इसके बाद भी कुछ काम अधूरा था, उसे पूरा करने के लिए आधा घंटे का समय और भी बढ़ाया गया। रात एक बजे तक कर्मचारी कार्यालय से फ्री हुए।

ये भी पढ़ें -

हाथरस के मुख्य चौराहे के नाम पर विवाद, पत्रकार और जैन समाज आमने-सामने

इन विभागों पर जमकर बरसा धन
एसएन मेडिकल कॉलेज को 3.50 करोड़ का बजट मिला है। इसमें ई हॉस्पीटल के लिए 85 लाख, गल्र्स हॉस्टल के जीर्णोद्धार सहित अन्य मदों में करीब 2.65 करोड़ का बजट मिला है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की बात करें तो तो करीब 15 करोड़ का बजट मिला था, इसमें से कुछ इस्तेमाल नहीं किया जा सका, इसे वापस कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें -

शिक्षामित्रों पर बोल रहे थे अखिलेश यादव तभी युवती ने पूछ लिया ये सवाल, देखें वीडियो

देर रात तक भरे गए रिटर्न
वहीं 31 मार्च की रात को आयकर विविरणी दाखिल करने की भागदौड़ रही। इस बार खास बात ये रही, कि सर्वर ने खूब साथ निभाया। वित्तीय वर्ष 2017 18 के रिटर्न भरे गए। सीओ और अधिवक्ताओं के पास सुबह से लेकर शाम तक समय नहीं रहा। व्यापारियों ने अपने रिटर्न रात 12 बजे तक फाइल कराए। सीए दीपिका ने बताया कि वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन कुछ इसी तरह का माहौल रहता है, लेकिन इस बार नियमों की सख्ती की वजह से व्यापारी अधिक गंभीर दिखाई दिए।

ये भी पढ़ें -

मुस्लिम युवक को भाया भगवान महावीर का अहिंसा सिद्धांत और कर दिया ये काम

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश