आगरा। सड़क पर भीख मांगने वाले भिखारी की कमाई कितनी हो सकती है, इस बात का आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र की सुल्तानगंज की पुलिया के पास एक भिखारी महिला की लाश मिली। उसकी जेब से जो रकम मिली, उसने देखने वालों के होश उड़ा दिए। ये महिला इसी चौराहे पर रोज दिखाई देती थी। स्थानीय दुकानदारों की मानें तो वो भीख मांगा करती थी और रूखी सूखी जो भी मिलती थी, वो खा लिया करती थी।