नवरात्र पर छाईं खुशियां
सिकंदरा स्थित रेनबो हाॅस्पिटल और एमजी रोड स्थित मल्होत्रा नर्सिंग होम एंड मैटरनिटी सेंटर में नवरात्र के पहले दिन खुशियां मनाई गईं। यहां 10 बच्चों ने जन्म लिया। 07 बच्चों ने रेनबो हाॅस्पिटल तो वहीं तीन बच्चों ने मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी सेंटर में आंखें खोलीं। आनंद नगर सिकंदरा निवासी राजदीप गुप्ता और पल्लवी गुप्ता के घर बेटी, मलपुरा निवासी प्रवीण राजपूत और रीना राजपूत के घर बेटे, शिवाजी नगर शाहगंज निवासी विवेक चौधरी और कोमल चौधरी के घर बेटी, माधव नगर निवासी कल्याण सिंह और दिशा के घर बेटे, कमला नगर निवासी सनी अरोड़ा और डाॅली पाल के घर बेटे, विभव नगर निवासी शादाब खान और जुवेरिया जमान के घर बेटी ने जन्म लिया। वहीं खंदारी निवासी अजय विक्रम सिंह और सोम्या चौहान के घर एक बेटा, एक बेटी और हरविंदर देओल और कंवल देओल के घर दो बेटे जुड़वां बच्चों ने जन्म लिया। इन घरों में मिठाईयां बांटी जा रही हैं।