
Aaj ka rashifal
शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri) का आज पहला दिन है। मां शक्तिस्वरूपा दुर्गा सभी का कल्याण करेंगी। आज बुधवार है, 10 अक्टूबर, 2018। हम आपको बता रहे हैं कि आज का दिन कैसा रहेगा। ग्रहों की चाल का हमारे दैनिक जीवन पर भारी प्रभाव पड़ता है। मेष राशि वाले खुद को संभाल लें, नौकरी में बदलाव के योग हैं, मकर राशि वाले कोई भी काम करते समय धैर्य रखें। आपको हर तरफ से मदद मिलेगी। जानिये अन्य राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव।
Aries (मेष)
आप खुद को संभाल लें। नौकरी, बिजनेस या किसी आदत में बदलाव होने के योग हैं। आप दूसरों की मदद करने का कोई मौका न चूकें। सफलता और धन लाभ के कुछ छुपे हुए मौके मिल सकते हैं। अधिकारियों या बड़े लोगों से खास मामलों पर बातचीत हो सकती है। सोचे हुए कुछ काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं।
Taurus (वृष)
किसी खास योग्यता के कारण आपका सम्मान हो सकता है। नए विचारों और तरीकों से काम कर सकते हैं। इससे आप फायदे में रहेंगे। सोचे हुए काम करने में सफलता मिल सकती है। अच्छे दोस्तों के साथ समय बीतेगा। मानसिक तौर पर आप सक्रिय भी रहेंगे। आपके चेहरे और मन में एक चमक भी बनी रह सकती है। आज आप जितने चुपचाप रहेंगे, उतने ही फायदे में रहेंगे।
Gemini (मिथुन)
आपसे कोई गलती होती है, तो उस पर अफसोस करने के बजाए, उससे सबक लेने के बारे में सोचें। खुद पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी-धंधे के लिहाज से दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन आपको फायदा भी हो सकता है। आप अपने मन की बात बहुत अच्छे से बता सकते हैं। संतान की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है।
cancer (कर्क)
कोई व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। समय के साथ चलें। जो काम आप करना चाहते हैं या जो आपकी योजना है, उसके बारे में आपको जल्दी ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। छोटी-मोटी परेशानियां भी सुलझ सकती हैं। किसी विषय में हैरानी या परेशानी भी महसूस करते हैं, तो थोड़ा धैर्य रखें। आज बहुत से मामले आपके फेवर में हो सकते हैं। कोई नया काम हाथ में लेने से पहले सोच-विचार कर लें तो आपके लिए बेहतर है। आप अपनी बात साफ-साफ बताएं। तनावपूर्ण मौके पर संतुलन बैठाने में भी आप सफल हो सकते हैं। आपकी प्लानिंग आज सक्सेस हो सकती है। रोजमर्रा के काम भी जल्दी हो सकते हैं।
Leo (सिंह)
दिन आराम से बीतेगा। कोई खास काम या चुनौती नहीं होगी। काम के सिलसिले में कहीं जाना भी पड़ सकता है। मेहनत का दिन है। जितना हो सके, सकारात्मक रहें। कुछ खास फैसले आपको करने पड़ सकते हैं। सोच-विचार के लिए समय जरूर निकालें। आज आप लोगों की भलाई के लिए कोई काम करेंगे तो कहीं न कहीं आपको ही बड़ा फायदा हो सकता है।
Virgo (कन्या)
आज आप जो पहल करेंगे या नया कदम उठाएंगे, समय आने पर उसके अच्छे नतीजे भी आपको मिल सकते हैं। आपके लिए बेहतर यह रहेगा कि सोचे हुए काम करते जाएं। खुद को किसी से कम न समझें। जो आप सोचेंगे वह आसानी से करेंगे। ज्यादातर महत्वपूर्ण मामले आज टल भी सकते हैं, लेकिन उससे आपको फायदा होगा। घर के बाहर के मामलों में आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ सकती हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैसों के मामलों में आप बहुत उदार हो सकते हैं। वाहन खरीदने का विचार भी आपके दिमाग में आ सकता है। सेहत के मामले में आपके लिए अच्छा समय है।
Libra (तुला)
आप ज्यादा फूर्ति से अपने काम निपटाना चाहेंगे। कोई नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आपके लिए ग्रह-स्थिति शुभ है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप सिर्फ अपने मन पर भरोसा रखें। किसी रिश्तेदार के स्वभाव या व्यवहार के बारे में आपको कुछ बातें समझ आ सकती हैं। आज कामकाज में आपकी मेहनत बढ़ सकती है।
Scorpio (वृश्चिक)
आज आप कोई काम पूरी तरह नए सिरे से करने का मन बना सकते हैं। पैसों के कुछ मामलों पर आपको विचार करना होगा। किसी खास मामले में पार्टनर की मदद जरूर लें। पार्टनर के किसी आइडिया से आपका सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। आपकी इनकम भी सामान्य रहेगी। कोर्ट संबंधित मामलों में सफलता मिल सकती है।
Sagittarius (धनु)
अपने काम निपटाने में आपका पूरा ध्यान रहेगा। कोई काम आपके सोचे हुए ढंग से नहीं हो पाता है, तो आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा। चिंता न करें, समय आने पर आप फिर सामान्य हो जाएंगे। किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी बातचीत हो सकती है जो आपकी परेशानियां कम कर देगा।
Capricorn (मकर)
कोई भी काम हो आप धैर्य रखें। आपको हर तरफ से मदद मिलेगी। जो काम आपको कठिन या असंभव लग रहा था और आप हिचकिचा रहे थे वो आसानी से हो जाएंगे। आप जो कोई गूढ़ बात जानते समझते हैं, वह आपके लिए बहुत कारगर साबित होगी। लोग सलाह मांगने के लिए आपके पास आ सकते हैं। आपको कई महत्वपूर्ण मामलों पर नए सिरे से विचार करना पड़ सकता है।
Aquarius (कुंभ)
कुछ समय बाद की बदली हुई परिस्थितियों में सुधार करना पड़ेगा। पढ़ाई में मन लगेगा। अनजान लोगों के साथ बातचीत से आपको बिजनेस के कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। कोई व्यक्ति आपको राज की बात बता सकता है। जिससे आपके मन का बोझ कम हो सकता है। कोई अच्छी खबर भी आपको मिलने के योग हैं। विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। आज आप नया वाहन खरीदने का मन भी बन सकता है।
Pisces (मीन)
आपको कामकाज में आनंद आएगा और जरूरी काम आसानी से निपट सकते हैं। मेहनत से आपको सफलता मिल सकती है। दिन भर उत्साह और कॉन्फिडेंस रहेगा।
आपके मन में शांति होने के कारण ज्यादातर परेशानियां खत्म हो सकती है। लोगों के साथ संपर्क और बातचीत भी काफी हो सकती है। आपकी हर कोशिश आज सफल हो सकती है। काम भी पूरे होते जाएंगे। साथ के लोगों से लगातार मदद मिल सकती है।
प्रस्तुतिः आचार्य उमेश वर्मा
संजय प्लेस, आगरा
मोबइलः 9219615700
Updated on:
10 Oct 2018 04:03 pm
Published on:
10 Oct 2018 07:19 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
