1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

9 June Rashifal: इन चार राशियों के लिये बड़ा शुभ योग, जानिये सभी राशि का राशिफल

जानिये सभी राशि का राशिफल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 9 Jun 2019, 8:00 AM IST

Rashi

Rashi

मेष: इस राशि के जातकों का समय तो अच्छा चल रहा है। लेकिन, कहीं न कहीं राहु और केतु की दशा भी चल रही है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृष: परिवार की सेहत का ध्यान रखें। खुद पर काबू रखने की आवश्यकता है। शरीर में आलस्य की बढ़ोत्तरी होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के अवसर बन रहे हैं। इसलिए शनिदेव को दीपक अर्पित करें।

मिथुन: मन में नकारात्मक विचारों को जगह ना दें। परिवार में सुखद स्थिति बनी रहेगी। मतभेदों से बचने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। रोजी रोजगार की दिशा में शुभ समाचार मिलेगा।

कर्क: रुके हुए कार्य बनेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन का योग बन रहा है। धार्मिक स्थल पर जाएंगे तो नौकरी और व्यापार में कई गुना बढ़ोत्तरी होगी। पीपल के पेड़ पर एक दीपक रोज जलाने से शत्रुओं का नाश होगा।

सिंह: कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति हो सकती है। घर में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। भाग्य का पूरा सहयोग मिल रहा है। अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है।

कन्या: नौकरी की दिशा में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से संबंध प्रांगढ होंगे। रिश्तों में मधुरता रहेगी।

तुला: सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। परिवार की तरफ से प्रसन्नता मिलेगी। शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। किसी कार्यक्रम में शामिल होने के योग हैं। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक: भाग्योदय हो रहा है। नौकरी की तलाश करने वालों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने मित्रों से मिलन हो सकता है। परिवार में सुख समाचार मिलेगा।

धनु: भाग्य का सहयोग मिल रहा है। परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी से संबंध प्रांगढ होंगे। रिश्तों में मधुरता रहेगी।

मकर: घर परिवार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल दें। भाग्य का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के सहयोग से रुका हुआ कार्य बनने के योग हैं। अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है।

कुंभ: भविष्य में शुभ फल की प्राप्ति होगी। मित्रों के सहयोग से रुके हुए काम बनेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। यात्रा में कष्ट हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है

मीन: नौकरी वालों के लिए ये दिन बहुत अच्छा है। धन की प्राप्ति होगी। बेकार की बहस से बचने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधान बरतने की जरूरत है। गुस्से पर काबू रखें और घर में बुर्जुगों की सेहत पर ध्यान रखें।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश