28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए कैसा रहेगा आज का दिन, विवाह में रुकावट है, तो कर लें ये काम

बृहस्पतिवार इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करें, व्रत करें, सुख समृद्धि प्राप्त होगी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 24 May 2018, 8:20 AM IST

Aaj ka rashifal

Aaj ka rashifal

आगरा। बृहस्पतिवार इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करें, व्रत करें, सुख समृद्धि प्राप्त होगी। बृहस्पति को देवताओं का गुरु , न्याय शास्त्र और वेदों का ज्ञाता कहा जाता है। बृहस्पति की पूजा शुक्ल पक्ष में बृहस्पतिवार से ही शुरू करनी चाहिए। ऐसी कन्याओं को बृहस्पति की पूजा अवश्यक करनी चाहिए, जिनके विवाह में देरी हो रही है या विवाह में बार बार अवरोध हो रहा है। गुरुवार को ब्राह्मणों की पूजा करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें। इससे कुंडली में कमजोर गुरु को बल मिलता है और हमारे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं।

मेष राशि - आज काम बनते बनते बिगड़ सकते हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। व्यापार में धन लाभ, पूर्व मित्र से भेंट होगी। व्यर्थ तनाव एवं भागदौड़ बनी रहेगी। अपने जीवन में आने वाले कष्टों से मुक्ति हेतु एक खादिर का वृक्ष लगायें और उसको पोषित करें।

वृष राशि - आज सफलता मिलेगी, संतान पक्ष से तनाव मिल सकता है। प्रेम संबंधों में अकारण मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आपकी कार्यशैली प्रभावित करेगी। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। अपने जीवन के कष्टों से मुक्ति हेतु एक गूलर का पेड़ लगायें और उसको पोषित करें।

मिथुन राशि - आज स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहेगी। वाहन में प्रयोग में सावधानी अपेक्षित है। व्यापार एवं कार्यक्षेत्र में आपकी ख्याति बढ़ेगी। सुखद समाचार मिलेगा। अपने जीवन में आने वाले कष्टों से मुक्ति के लिए अपा मार्ग का एक वृक्ष लगायें और पोषित करें।

कर्क राशि - समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सघन संबंधियों का सुख मिलेगा। धनलाभ होगा। राजनैतिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा और देशांतरण के योग ? बनेंगे। जीवन के कष्टों से मुक्ति के लिए एक वृक्ष पलास का लगायें और उसे पोषित करें।

सिंह राशि - आज धन अधिक व्यय होगा। आपकी कटुवाणी प्रियजनों को दुख देगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग हैं। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूर्ण होगी। यात्रा के योग बनेंगे अपने जीवन में कष्टों से मुक्ति हेतु आंख का पेड़ लगायें और उसे पोषित करें।

कन्या राशि - आज मन पसंद स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा। आपको उच्च संबंधों का लाभ मिलेगा। वाहन सुख उत्तम रहेगा। अकारण मन खिन्न हो सकता है। गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा। अपने जीवन में कष्टों से मुक्ति के लिए दूरभा लगायें और उसे पोषित करें।

तुला राशि - आज अप्रिय समाचार मिल सकता है। आपके चोट लग सकती है। मार्ग में सावधानी बरतें। सुख सुविधा पर धन अधिक खर्च होगा। गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा। व्यर्थ भागदौड़ बनी रहेगी। अपने जीवन में कष्टों से मुक्ति के लिए गूलर का पेड़ लगायें और पोषित करें।

वृश्चित राशि - आज लाभ होगा। पूर्व मित्र से भेंट होगी। व्यापार में आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। आपकी कोई इच्छा पूर्ण होगी। आध्यात्मिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। समाज में मान सम्मान प्राप्त होगा। अपने जीवन के कष्टों से मुक्ति के लिए खादिर का पेड़ लगायें और पोषित करें।

धनु राशि - आज पदोन्नति के योग हैं। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। भवन संबंधी मेंं बाधा दूर होगी। माता का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। अपने जीवन में कष्टों से मुक्ति पाने के लिए पीपल का वृक्ष लगायें और उसे पोषित करें।

मकर राशि - आज सरकारी अधिकारी का भय बना रहेगा। पूजा में अरुचि रहेगी। व्यापार में काम बनते बनते रुक जाएगा। आपके वाहन खरीदने की इच्छा पूर्ण होगी। वाद विवाद से बचें। जीवन के कष्टों से मुक्ति के लिए समी का वृक्ष लगायें और उसे पोषित करें।

कुंभ राशि - आज अचानक स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सजग रहें, आपको अकस्मात धन मिलेगा, किसी पूर्व प्रियजन से भेंट होगी। व्यापार में धनलाभ होगा। गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा। जीवन के कष्टों से मुक्ति के लिए समी का पेड़ लगायें और पोषित करें।

मीन राशि -आज प्रियजनों से भेंट होगी। परीक्षा में सफलता मिलेगी। विवाह संबंधी बाधायें दूर होगीं। व्यापार में नए सहयोगी लाभदायक सिद्ध होंगे। गृहस्थ जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। अपने जीवन के कष्टों से मुक्ति पाने के लिए कुश और पीपल का पेड़ लगायें और पोषित करें।


डॉ. अरविंद मिश्र
विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद्
मोबाइल नंबर 9412343560

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग