जिलाधिकारी को देंगे ज्ञापन
आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक शिक्षामित्रों को न्याय दिलाने के लिए लड़ने का कार्य करेगी। पार्टी के पदाधिकारी सोमवार को जिलाधिकारी आगरा को राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर शिक्षामित्रों को उनका हक दिलाने की मांग करेंगे। वहीं अभी तक पीड़ित परिवार से मिलने के लिए क्षेत्रीय सांसद चौधरी बाबूलाल व विधायक हेमलता दिवाकर नहीं आए हैं। इस वजह से परिवार में जनप्रतिनिधियों के खिलाफ रोष व्याप्त है। इस मौके पर अनमोल बंसल, विनीस बंसल, रामसेवक धाकरे, छोटू पहलवान, योगेश उपाध्याय, ऐश्वर्य मिश्रा, आदि मौजूद रहे।